पंजाब किंग्स ने अपनी टीम के खिलाड़ी को दी शादी की शुभकामनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) की पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने आपके खिलाड़ी को शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी बलतेज सिंह ने रविवार को शादी की, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। जिसके बाद पंजाब किंग्स ने अपने इस खिलाड़ी को भविष्य के लिए और नई जिंदगी के लिए बधाई दी।

पंजाबी जोड़ी की तस्वीर की शेयर

आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने बलतेज सिंह और उनकी वाइफ की तस्वीरे शेयर करके उन्होंने बधाई दी। इन तस्वीरो में कपल काफी अच्छे लग रहे, बलतेज सिंह और उनकी वाइफ ट्रेडिशनल शादी की ड्रेस में काफी खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। इस के साथ पंजाब किंग्स के ट्वीट पर भी कमेंट्स कर दोनों जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे है। ऐसी के साथ ही पंजाब किंग्स ने कैप्शन के साथ फोटो शेयर की।

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की बात करें, तो पिछले साल फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पंजाब किंग्स की टीम छ्टे स्थान पर रही थी। अब आगामी आईपीएल सीजन के लिए पंजाब किंग्स की टीम में मिनी ऑक्शन में कुछ बड़े बदलाव संभव हैं। कप्तानी में भी बड़ा उलटफेर हुआ है।

Also Read: IPL 2023: आईपीएल नीलामी से पहले नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल किरोन पोलार्ड की जगह इस खिलाड़ी की होगी मुंबई इंडियंस में एंट्री

आईपीएल 2023 जीतने के लिए पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव

शिखर धवन को सीजन के लिए पहले ही कप्तानी सौंप दी गई है। वहीं पिछले साल टीम के कप्तान रहे, मयंक अग्रवाल को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पिछले साल टीम ने कई कठिन मैच जीते और हारे थे, जिसके बाद इस बार कप्तानी का मौका न देते हुए टीम से भी बाहर कर दिया है।

आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। अब टीम के फील्डिंग कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हैडिन होंगे। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी चार्ल लैंगवेल्ट को गेंदबाजी कोच बनाने की योजना बनाई जा रही है। ये दोनों ही पूर्व खिलाड़ी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस की मदद करते नजर आएंगे।

वैसे पंजाब किंग्स की बात करें तो वो आईपीएल की उन टीम की लिस्ट में शामिल है, जिसमें काफी बदलाव किए जाते हैं।

Also Read: भारतीय टी20 टीम में पुरे हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा के दिन, ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान, कमान थामते ही इन दोनों की होगी छुट्टी

Exit mobile version