PRITHVI SHAW ON JAY SHAH

इस समय रणजी ट्रॉफी में भारत के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बड़े ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में असम के खिलाफ खेलते हुए शानदार 379 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी काफी ताबड़तोड़ पारी रही। उनकी इस पारी से उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया। पृथ्वी शॉ अब रणजी ट्रॉफी में सेकेंड हाईएस्ट स्कोरर बन गए हैं।

जय शाह ने की तारीफ

पृथ्वी शॉ की इस ताबड़तोड़ पारी की सभी ने काफी तारीफ की थी। कई पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान क्रिकेटरों ने पृथ्वी की इस पारी को एक ऐतिहासिक पारी बताया था। पृथ्वी शॉ की इस पारी की तारीफ बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी की। उन्होंने ट्विटर पर पृथ्वी शॉ की तारीफ में ट्वीट करते हुए जय शाह ने पोस्ट किया,

“रिकॉर्ड बुक में एक और प्रविष्टि! क्या असाधारण पारी है @PrithviShaw! अब तक का दूसरा सबसे बड़ा रणजी ट्रॉफी स्कोर बनाने के लिए बधाई। अपार क्षमता वाली प्रतिभा। सुपर प्राउड! @BCCIdomestic,”

बीसीसीआई सचिव जय शाह के इस ट्वीट से पृथ्वी शॉ अभिभूत हुए। उन्होंने उनका रिप्लाई करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा

“बहुत-बहुत धन्यवाद जय शाह सर। आपके प्रोत्साहन के शब्द बहुत मायने रखते हैं। कड़ी मेहनत करते रहेंगे।”

ALSO READ:हीरो बनने चले थे Jos Buttler, पलक झपकते ही गेंदबाज ने उड़ा दिए स्टंप, मुंह लटकाकर जाना पड़ा पवेलियन

मुंबई को मिली 317 रनों की बढ़त

वही आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ की इस पारी के दम पर मुंबई ने असम के खिलाफ पहली पारी 4 विकेट खोकर 687 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मुंबई के लिए पृथ्वी के अलावा अजिंक्य रहाणे ने शानदार 191 रनों की पारी खेली। वें दोहरा शतक बनाने से चूक गए। अजिंक्य रहाणे ने अपनी पारी में 2 छक्के और 15 चौके लगाए।

जवाब में असम की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। असम की पहली पारी 370 रनों पर सिमट गई। मुंबई ने पहली पारी के आधार पर 317 रनों की बढ़त ली। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। जबकि शादुल ठाकुल, मोहित अवस्थी और तनुष कोठियान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ALSO READ: ICC ODI Ranking में हुआ बड़ा फेरबदल रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को हुआ फायदा, ये खिलाड़ी बना दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज

Published on January 12, 2023 4:57 pm