टीम इंडिया

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRTHIVI SHAW) जोकि IPL  में कुछ ही अच्छी परियां इस सत्र में खेल सके। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में है। पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह को एक दूसरे के साथ रिश्ते में बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कई बार लाइक और कमेंट के चलते पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं, इसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं। हालांकि खिलाड़ी ने कभी इस बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अब पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह ने एक दूसरे को सोशल मीडिया साइट पर अनफॉलो का दिया है। जिसके बाद उनके ब्रेकअप की बात भी कही जा रही है।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का ब्रेकअप?

WhatsApp Image 2022 06 07 at 2.17.59 PM e1654591725824 - 2

प्राची सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 200 लोगों को फॉलो करतीं हैं। जिसमें से अब तक पृथ्वी शॉ भी एक थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि प्राची सिंह ने पृथ्वी शॉ को इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ प्राची सिंह ने ही नहीं बल्कि टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने भी प्राची सिंह को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है और इसलिए दोनों ने ही एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोवर हैं। जबकि वो खुद भी 245 लोगों को फॉलो करते हैं।

Also Read : IND vs SA: चयनकर्ता इस खिलाड़ी के साथ लगातार कर रहे अन्याय, रोहित शर्मा का करियर खत्म करने का मादा रखता है यह घातक खिलाड़ी

कौन हैं प्राची सिंह?

 

WhatsApp Image 2022 06 07 at 2.17.38 PM - 4

प्राची सिंह टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकी है और उन्हें पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी कहा जाता रहा है। वह इंस्टाग्राम कर बेली डांस के वीडियो काफी शेयर करती रहती हैं। प्राची ने साल 2019 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। जिसमें कलर्स टीवी के शो ‘उड़ान’ में वंशिका शर्मा का रोल अदा किया था। वो एक अच्छी अदाकारा है और साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं। बेली डांस के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं।

प्राची सिंह हैं पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड?

WhatsApp Image 2022 06 07 at 2.17.04 PM e1654591804457 - 6

टीवी इंडस्ट्री में काम कर चुकी प्राची सिंह और टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के हर पोस्ट को लाइक और कमेंट करते नजर आ चुके हैं। दो साल पहले 2020 में भी दोनों के बीच अफेयर की काफी खबरें सामने आई थी। पृथ्वी शॉ ने अपनी उस समय आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम के अपने कोच रिकी पोंटिंग के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए थे। जिसपर प्राची सिंह ने लिखा था कि वह इस हंसी को याद कर रही हैं। जिसके बाद भी कई बार दोनों के एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट किए हैं। साथ ही पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह ने नए साल का सेलिब्रेशन भी एक साथ सेलिब्रेट किया था।

Also Read: ‘आदमी जैसी दिखती केएल राहुल कहा फंस गया’, इस वीडियो की वजह से ट्रोलर के निशाने पर आई आथिया शेट्टी