कौन है पूजा विश्नोई जिसे रवि विश्नोई की बहन बताया जा रहा, विराट कोहली से लेकर धोनी तक है उनके फैन्स, ये है असली रिश्ता
कौन है पूजा विश्नोई जिसे रवि विश्नोई की बहन बताया जा रहा, विराट कोहली से लेकर धोनी तक है उनके फैन्स, ये है असली रिश्ता

लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के खिलाड़ी रवि विश्नोई ( Ravi Bishnoi) जिन्हें टीम ने ड्राफ्ट में ही अपने साथ जोड़ लिया था। हाल ही में रवि विश्नोई और पूजा विश्नोई की फोटो एक साथ वायरल हो रही है। जिसमें पूजा विश्नोई को रवि विश्नोई की बहन बताया जा रहा है। दोनों की एक ही कर में तस्वीर लगी वायरल भी हो रही है। लेकिन क्या वाकई पूजा विश्नोई रवि विश्नोई को बहन है? साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी। 10 साल की पूजा विश्नोई को विराट कोहली की तरफ से फ्लैट गिफ्ट किया गया तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी उनसे मुंबई में डिनर के दौरान मिल चुके हैं। जानिए कौन हैं पूजा विश्नोई….

क्या पूजा विश्नोई रवि विश्नोई की बहन है?

रवि विश्नोई पूजा विश्नोई

आजकल सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी रवि विश्नोई की तस्वीर पूजा विश्नोई के साथ काफी वायरल हो रही है। जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि वो रवि विश्नोई की बहन है। लेकिन ये सच नहीं है। रवि विश्नोई की दो बहने हैं। लेकिन पूजा विश्नोई उन दो बहनों में से नहीं हैं।

रवि विश्नोई की दो बहने अनिता और रिंकू है। वहीं पूजा विश्नोई का एक भाई कुलदीप बिश्नोई भी है। हालांकि दोनों के बीच मुंह बोला भाई बहन का रिश्ता है। तो फिर पूजा विश्नोई इतनी चर्चा लगातार क्यों हैं और साथ ही उनका विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से क्या कनेक्शन है।। वहीं रवि विश्नोई ने भी पूजा विश्नोई के साथ तस्वीर खींचते हुए, शुभकामनाए क्यों दी हैं?

कौन हैं पूजा विश्नोई ?

पूजा विश्नोई

पूजा विश्नोई ने मात्र पांच साल की उम्र में सिक्स पैक बनाकर सबको हैरानी में डाल दिया था। वो एक शानदार एथलीट भी है। वहीं मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने 12.50 मिनट में तीन किलोमीटर की रेस को पूरा कर लिया था। यही नहीं उनकी दिलचस्पी क्रिकेट में भी है। जिसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज बनने का जिक्र किया। जिसके विराट कोहली की फाउंडेशन उनके सारा खर्च उठा रही है। तो वहीं पूजा विश्नोई महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

ALSO READ:IPL 2022 Points Table: कोलकाता की जीत के बाद बदला पॉइंट टेबल का समीकरण, अब इन 4 टीमों का प्लेऑफ का रास्ता हुआ साफ़

विराट कोहली ने गिफ्ट किया फ्लैट

कौन है पूजा विश्नोई जिसे रवि विश्नोई की बहन बताया जा रहा, विराट कोहली से लेकर धोनी तक है उनके फैन्स

मात्र 10 साल की उम्र में पूजा विश्नोई ने अपने हुनर से बड़े बड़े दिग्गजों का दिल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ( Virat Kohli) ने पूजा को एक फ्लैट गिफ्ट किया है। तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने उन्हें मुंबई आने का भी निमंत्रण दिया है, ऐसा कुछ वेबसाइट में जिक्र किया गया है।

ALSO READ:IPL 2022: रविंद्र जडेजा से कप्तानी क्यों छीन लिया गया, मैच में मिली जीत के बाद धोनी ने खोली राज