"अगर वो नहीं होता तो श्रीलंका टी20 विश्व कप से बाहर होती" Kusal Mendis ने इस खिलाड़ी को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच
"अगर वो नहीं होता तो श्रीलंका टी20 विश्व कप से बाहर होती" Kusal Mendis ने इस खिलाड़ी को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) में ग्रुप स्टेज का 9वां मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए ये करो या मरो वाला मैच था।

जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) कुशल मेंडिस ( Kusal Mendis) ने कहा कि असलांका की अच्छी शुरुआत के बाद टीम श्रीलंका ने जीत दर्ज की। जानिए क्या कहा कुशल मेंडिस ( Kusal Mendis) ने…

असलांका ने की अच्छी शुरुआत: Kusal Mendis

नीदरलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने बल्लेबाज असलांका की तारीफ की। साथ ही GMHBA Stadium की इस पिच पर जहां मैच खेला गया था, इस पिच की विकेट के स्लो बताया। जिसपर अच्छे स्कोर के के लिए समय व्यतीत करने की बात की। अपने साथी बल्लेबाज की तारीफ की। उन्होंने बताया कि असलांका को पिच के विषय में बात पता चल गई थी। साथ ही खिलाड़ी के चौके लगाकर आगे बढ़ने की बात भी की।

कुशल मेंडिस ( Kusal Mendis) ने कहा

“विकेट थोड़ा धीमा था, इसलिए हमें कुछ समय लेने की जरूरत थी और मैं 10 ओवर के बाद रन बना सका। असलांका ने अच्छी शुरुआत की, वह समझ गया कि विकेट किस तरह खेला और मैं कुछ चौके लगाकर आगे बढ़ सकता था”।

Also Read : ICC टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की यूएई पर बड़ी जीत के बाद टीम को लगा झटका, मैच जीताने वाला खिलाड़ी हुआ चोटिल

Kusal Mendis ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ( Kusal Mendis) ने 44 गेंद में 179.5 के स्ट्राइक रेट से 79 रन की पारी खेली। जिसमें खिलाड़ी ने 5 चौके और पांच ही छक्के भी लगाए हैं। कुशल मेंडिस ( Kusal Mendis) की बल्लेबाजी के चलते टीम ने 20 ओवर्स में 162 रन बनाए और मैच में 16 रन से जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच ( Player Of The Match) भी चुना गया।

श्रीलंका टीम के लिए ये करो या मरो स्तिथि वाला मैच था, जिसे श्रीलंका ने जीत लिया। याद दिला दे श्रीलंका टीम इस समय एशिया चैंपियन है और अब श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड वाले ग्रुप में जगह बना चुकी है।

Also Read : T20 World Cup 2022: हो गई भविष्यवाणी विराट, रोहित और सूर्या नहीं ये भारतीय खिलाड़ी लगाएगा टी20 विश्व कप में शतक

Published on October 20, 2022 10:32 pm