Jasprit Bumrah विराट

Jasprit Bumrah मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं। 28 वर्षीय Jasprit Bumrah ने काम समय में काफी कुछ हासिल कर लिया है। वह इस समय भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और IPL में भी अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए उपकप्तान हैं। 

कोहली को नही था Jasprit Bumrah पर विश्वास

VIRAT vs BUMRAH

Jasprit Bumrah के शुरुआती दिनों में उन्हे बहुत कम आंका जाता था। यहां तक की पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी Jasprit Bumrah को ज्यादा अहमियत नहीं दी थी। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बड़ा खुलासा किया है। पार्थिव ने बताया कि IPL 2014 जब उन्होंने विराट से बुमराह को बेंगलुरु में शामिल करने बात कही तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। पार्थिव ने बताया,

“मैं साल 2014 में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का हिस्सा था। मैंने विराट कोहली को बुमराह का नाम बताया और उस पर गौर करने को कहा था। विराट ने मुझे जवाब देते हुए कहा, छोड़ ना यार… ये बुमराह-वुमराह क्या करेगा?”

ALSO READ:IPL 2022: पहले मैच में मिली जीत के बाद ऋषभ पंत को लगा झटका, DELHI CAPITALS का सबसे धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल

आज नही है किसी बड़े खिलाड़ी से कम

Bumrah

काफी से समय से Jasprit Bumrah भारतीय टीम के लिए एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही साथ IPL में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में भी वह अहम योगदान देते रहे हैं। IPL में भी बुमराह 107 मैच में 130 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 के लिए बुमराह को 12 करोड़ में रिटेन किया है। वही, Jasprit Bumrah 29 टेस्ट में 123 विकेट ले चुके हैं। 

2018 की जनवरी में उन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत में पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम टेस्ट हैट्रिक भी है। टी20 में भारत के साथ ही मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान होता है। वनडे में भी बुमराह के नाम 70 मैच में 113 विकेट हैं। वे 5 से भी कम की इकोनॉमी से रन देते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: DELHI CAPITALS को लगा 6.5 करोड़ का झटका, मिचेल मार्श की जगह ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Published on March 28, 2022 10:39 pm