WhatsApp Image 2022 06 09 at 7.15.47 AM

भारतीय महिला टीम का नाम आते ही सबसे पहले मिताली राज (MITHALI RAJ )का नाम जहन में आता है। मिताली राज लगभग 20 साल से भारतीय महिला क्रिकेट में अपना योगदान दे रहीं है। वो भारतीय महिला टीम को विश्व कप के फाइनल तक ले जाने वाले कप्तान बन चुकी है। तो वहीं उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। मेंस क्रिकेट के लोकप्रियता में सचिन तेंदुलकर को अगर क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। तब मिताली राज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेडी सचिन तेंदुलकर कहना गलत नहीं होगा। मिताली राज की भारतीय महिला टीम को दी गई नई नई ऊंचाइयां आगे याद रखी जायेगी, जिसमें उनके नाम ये विश्व रिकॉर्ड शामिल है।

एक मात्र खिलाड़ी जिनके नाम दोहरा शतक

Mithali Raj

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और मिताली राज अब एक दूसरे से दूर हो चुकी है। मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। मिताली राज का नाम दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों के बीच लिया गया है। जोकि अकेली विश्व में मिताली राज हैं। कोई भी खिलाड़ी दोहरा शतक नहीं लगा सकी है। महिला खिलाड़ियों में दोहरा शतक बनाने वाली एक मात्र महिला मिताली राज है।

Also Read : IND vs SA: तीसरे टेस्ट के लिए Sunil Gavaskar ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

10 हजार से ज्यादा रन बनाए मिताली राज

Mithali Raj
Mithali Raj

भारतीय महिला टीम में मिताली राज काफी बड़ी खिलाड़ी हैं। पिछले दो दशक से ज्यादा समय से मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है। मिताली राज के नाम पर 10 हजार रन बनाने का रिकार्ड भी है। मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,868 रन बनाए हैं। जिसके बाद इंग्लैंड की चारलोट एडवर्ड्स (10,273) रन हैं।

1999 में डेब्यू कर जड़ दिया शतक

23 साल अंतरराष्टीय क्रिकेट खेलने के बाद मिताली राज ने किया संन्यास का ऐलान, अब इस फिल्ड में बनाएंगी करियर

मिताली राज ने 1998 में वनडे इंटरनेशनल मैच में शतक लगाया था। जिसके बाद 1999 आयरलैंड के खिलाफ क्रिकेट में उन्होंने डेब्यू किया और साथ ही शतकीय पारी भी खेली थी। ये करने वाली मिताली राज भारत की दूसरी और दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन गई थी। इस मैच में ही भारत के लिए रेशमा गांधी ने भी डेब्यू और शतक जड़ा था। लेकिन मिताली राज भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिनको अर्जुन अवॉर्ड, पदमश्री अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा गया है। इस के सायं ही मिताली राज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज खिलाड़ी हैं। इसमें उन्होंने 50 की एवरेज से 7805 रन बनाए हैं। साथ ही T20I क्रिकेट में 2364 रन और टेस्ट क्रिकेट में 699 रन बनाए हैं।

Also Read : IND vs SA: चोट से परेशान टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मौका देंगे ऋषभ पंत

Published on June 9, 2022 10:58 am