पंजाब किंग्स

कैरिबियन प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने एक आतिशी पारी खेली है। कैरिबियन प्रीमियर लीग दुनियाभर की नामी लीग में एक है। जहां वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ओडियन स्मिथ ने एक ओवर में पांच छक्के लगाकर अच्छी पारी खेली है।

ओडियन स्मिथ अपनी पावर हिटिंग क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। कैरिबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने गुयाना अमेजन की ओर से खेलते हुए 16 गेंद पर 42 रन जमैका तलावाहज के खिलाफ बनाए हैं।

Odean Smith की आतिशी पारी

कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) के 25वें मैच में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने आतिशी पारी खेली है। सीपीएल में 25वां मैच गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) और जमैका तैलवाह (Jamaica Tallawahs) के बीच हुआ। ओडियन स्मिथ अपनी टीम गुयाना की तरफ से खेलते हुए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की। अंत में खिलाड़ी ने कुल 10 गेंदों पर 42 रनों की पारी अतिशी पारी खेली।

गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) और जमैका तैलवाह (Jamaica Tallawahs) के बीच हुए इस मैच में खिलाड़ी ने 6 छक्के लगाय हैं। खिलाड़ी अपनी आतिशी पारी में एक ही ओवर में पांच छक्के एक ही ओवर में लगाए हैं। अगर एक छक्का और लगाते तब एक युवराज सिंह के रिकार्ड की बराबरी कर लेते।

ओडियन स्मिथ ( Odean Smith) ने अपनी पारी में 6 छक्के की मदद से 36 तथा दो सिंगल और दो डबल रन दौड़कर लिए, खिलाड़ी ने 10 गेंदों में 42 रन बना लिए।

Also Read : IND vs AUS: दूसरे टी20 में इस एक बदलाव के साथ उतर सकता है भारत, कप्तान रोहित शर्मा इस घातक खिलाड़ी को दे सकते हैं मौका

पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ में खरीदा था खिलाड़ी को

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स टीम ने ओडियन स्मिथ (Odean Smith) को 6 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा था। हालांकि खिलाड़ी ने आईपीएल में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया।

वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ओडियन स्मिथ ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही कोई खास प्रदर्शन नही किया था। लेकिन अब खिलाड़ी फॉर्म में वापसी करता नजर आ रहा है।

Also Read : IND vs AUS: “कुछ तो गड़बड़ी चल रही है” दीपक चाहर की जगह उमेश यादव को मौका देने पर इस दिग्गज ने उठाया टीम चयन पर सवाल

Published on September 22, 2022 10:02 pm