ms dhoni and n srinivasan

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के खत्म होने के बाद से ही अगले साल होने वाले आईपीएल को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। अगले साल आईपीएल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां 2 नई टीमें एन्ट्री करने वाली हैं, तो वहीं खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। ऐसे में कई खिलाड़ियों की टीमें बदल सकती हैं।

अगले सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी किस टीम का होंगे हिस्सा?

ms dhoni csk

आईपीएल के इस सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से चैंपियन बनने का कमाल किया। सीएसके के चैंपियन बनने के बाद एक बार फिर से ये सवाल काफी चर्चा में है कि अगले साल महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

खुद महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल मैच के बाद स्पष्ट कर दिया कि वो अगले सीजन में फिर से खेलने उतर सकते हैं। जिसके बाद अब ये सवाल भी बड़ा हो गया कि अगर महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में खेलेंगे तो उन्हें सीएसके रिटेन करेगा या वो दूसरी टीम से खेलते नजर आएंगे?

एन श्रीनिवासन ने किया स्पष्ट, महेंद्र सिंह धोनी के बिना नहीं है सीएसके

ms dhoni and n srinivasan

इस बहस को चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने एक झटके में पूरी तरह से बंद कर दिया। जिसमें उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को सीएसके का खास अंग माना और दो टूक कह दिया कि धोनी का मतलब चेन्नई और सीएसके का मतलब महेंद्र सिंह धोनी हैं।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा जीती गई ट्रॉफी के साथ भगवान वेंकटाचलापति के दर्शन करने को आए थे। भगवान के दर्शन के बाद वो पत्रकारों से रूबरू हुए।

ALSO READ: हो गया कन्फर्म, टी20 विश्व कप के बाद कौन होगा भारतीय टीम का नया कप्तान, नाम आया सामने!

‘महेंद्र सिंह धोनी के बिना सीएसके नहीं, सीएसके के बिना धोनी नहीं’

MS-Dhoni

इस दौरान एन श्रीनिवासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि “धोनी सीएसके, चेन्नई और तमिलनाडु का अहम अंग है। धोनी के बिना कोई सीएसके नहीं है और सीएसके के बिना धोनी नहीं है।” एन श्रीनिवासन की इस बात से पूरी तरह से साफ हो गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेन्द्र सिंह धोनी के बीच एक अलग ही तरह के मधुर रिश्तें हैं।

ALSO READ: ICC T20 WORLD CUP 2021: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी ऑस्ट्रेलिया नहीं ये 4 टीम बना सकती हैं सेमीफाइनल में जगह

महेन्द्र सिंह धोनी को किया जाएगा सबसे पहले रिटेन

csk in ipl final

वहीं महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइजी के मैनजमेंट की तरफ से भी इशारा किया गया था कि वो इन्हें रिटेन करने जा रहे हैं। उस अधिकारी ने कहा था कि

“पहले रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल कप्तान को रिटेन करने के लिए किया जाएगा। ये एक फैक्ट है। रिटेन कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं।”

“धोनी के मामले में ये कोई महत्व नहीं रखता है। उनके केस में वो सेकेंडरी चीज होगी। क्योंकि उनके लिए पहला रिटेंशन कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा। टीम को धोनी की जरूरत है और निश्चिंत रहें कि वो अगले साल वापस आएंगे।”

ALSO READ: ICC T20 WORLD CUP 2021: गौतम गंभीर ने कहा इस युवा खिलाड़ी की बदौलत टी20 विश्व कप 2021 जीत सकती है भारतीय टीम