पहले से आधे हुए सरसों तेल के दाम, जानिए अब क्या रह गई है कीमत
पहले से आधे हुए सरसों तेल के दाम, जानिए अब क्या रह गई है कीमत

लगातार बढ़ रही महंगाई से मध्यमवर्गीय फैमिली का बुरा हाल है।  इस बढ़ती महंगाई में लोगों को घर चलाने के लिए सोचना पड़ता है क्योंकि दाल, चावल, आटा ,चीनी ,तेल इन सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष  केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। समय पर समय पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करती है।

देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्षी पार्टी धरना प्रदर्शन करती है। क्योंकि हर आम आदमी इस महंगाई से त्रस्त हो चुका है। ऐसे में थोड़ी राहत की बात जरूर है क्योंकि सरसों के तेल के दाम में गिरावट आई है।

सरसों के तेल के दाम में आया इतने रुपए का गिरावट

अगर आप भी सरसों का तेल खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि सरसों के तेल में लगभग 55 रुपए प्रति लीटर की कमी हुई है। विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में फिर से सरसों का तेल के दाम बढ़ सकते हैं।

यूपी के कुछ शहर ऐसे हैं जहां सरसों का तेल 145 रुपए लीटर बिक रहा है। ऐसे में अगर आप भी सरसों का तेल खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें क्योंकि इससे आपके पैसों की बचत होगी।

 जानें अपने शहर में सरसों के तेल की कीमत

बात करें यूपी के शहर कानपुर की तो यहां 31 अगस्त को सरसों के तेल का दाम 180 रुपए प्रति लीटर था। वहीं दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में सरसों के तेल का दाम 12 अगस्त को 161 रुपए प्रति लीटर था। आपको बता दें कि पिछले लगातार छह दिनों से कानपुर में सरसों के तेल का दाम 180 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया।

वहीं 21 अगस्त को शाहजहांपुर में सरसों के तेल का दाम 150 रुपए प्रति लीटर था। अलीगढ़ में 142 रुपए प्रति लीटर था। वहीं लगातार सरसों के तेल के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और लोग महंगाई से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें-MUSTARD OIL PRICE: सातवें आसमान से सीधे धड़ाम हुई सरसों तेल की कीमत, जानिए क्या रह गई है अब कीमत

Published on August 31, 2022 1:24 pm