MUMBAI INDIANS

दुनिया की सबसे बड़ी लीग कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले ही फैंस उसको देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। हालांकि पिछला सीजन 3 के लिए बिल्कुल भी खास नहीं था।

साल 2022 में मुंबई इंडियंस 14 में से चार मुकाबले में ही जीत पाई थी। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं, लेकिन उनकी कमी को पूरा करने के लिए टीम में एक बेहतरीन और खूंखार गेंदबाज मौजूद है, जो कप्तान रोहित शर्मा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

मुंबई इंडियंस में हुई इस खिलाड़ी के एंट्री

दरअसल आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2022 में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे और अब वह पूरी तरीके से फिट हैं।

आईपीएल 2023 में खेलने के लिए तैयार भी हैं। ऐसे में उनकी वापसी से ना सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि टीम के जीतने के चांसेस भी और ज्यादा बढ़ जाएंगे।

मुंबई इंडियंस को नहीं खलेगी जसप्रीत बुमराह की कमी

जोफ्रा आर्चर ने अभी तक आईपीएल में 35 मैचों में से 36 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पारी के दोनों ही तरफ से गेंदबाजी करने की शानदार काबिलियत रखते हैं।

आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा किया है, उनके पास वह काबिलियत मौजूद है जो किसी भी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा सके। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।

5 बार की विजेता रह चुकी है मुंबई

मुंबई इंडियंस ने अभी तक साल 2013, 2015, 2017, 2019 और साल 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है, लेकिन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने 14 मुकाबले में से चार मुकाबले में ही जीत सकी थी।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 10 मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब मुंबई आखिरी नंबर पर खड़ी हुई थी।

ALSO READ: IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बोझ साबित होगा ये खिलाड़ी, बीच आईपीएल में निकाला जा सकता है बाहर, संन्यास ही है आखिरी रास्ता

Published on March 29, 2023 4:46 pm