मुंबई इंडियंस से मिली हार के बावजूद खुश हैं महेंद्र सिंह धोनी, कहा जल्द भारत के लिए डेब्यू करेंगे ये 2 तेज गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) का सीजन बहुत निराशजनक गया है। अभी तक चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 में से मात्र 4 मैच जीते हैं, जिसके बाद 8 अंक के साथ आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK 100 रन के अंदर ही ऑल आउट हो गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन इतनी खराब प्रदर्शन के बाद अब जब महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल शुरुआत में ही कप्तानी छोड़ दी थी, तब क्या अगले साल वो टीम में होंगे। इस सवाल पर सुनील गावस्कर ने अपनी राय सामने रखी है। सुनील गावस्कर ने अगले साल भी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की बात कही है।

अभी भी धोनी में बाकी है काफी क्रिकेट

Gavaskar

सुनील गावस्कर महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों में से एक माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस साल कप्तानी छोड़ चुके थे। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने उन्हें वापस कप्तानी दे दी। अब इस बात को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या माही अगले साल आईपीएल में नजर आएंगे। जिसपर महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता चुके हैं कि वो येलो कपड़ो में दिखाई देंगे। तो वहीं अब सुनील गावस्कर ने भी इस विषय में बातचीत की है। महेंद्र सिंह धोनी के रनिंग बिटवीन द विकेट में काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: IPL 2022, SRH vs KKR, STATS: मैच में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने उमरान मलिक

सुनील गावस्कर ने कहा कि

“महेंद्र सिंह धोनी मुंबई के खिलाफ मैच में कैसा खेले हैं? उसे देखकर आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि वो अभी खेल के प्रति बहुत उत्साहित हैं। वो मैदान पर काफी अच्छे दिख रहे हैं, वह विकेटों के बीच भी काफी अच्छी दौड़ लगा रहे हैं। इससे यह लगता है कि वो आईपीएल के आगामी सीजन में खेलेंगे। वह अभी आईपीएल मे खेलना जारी रखेंगे”।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अंत तक अकेले लड़ते रहे माही

MI VS CSK
MI VS CSK

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मैच काफी रोमांचक होता है। आईपीएल की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आपस में टकराती हैं, लेकिन इस बार का मैच एक तरफा और लो स्कोरिंग रहा। वानखेड़े के मैदान पर टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुआ 97 बनाए। महेंद्र सिंह धोनी एक छोर संभाल कर 36 रन पर नाबाद वापस लौटे लेकिन दुसरे छोर से लगातार विकेट का गिरना जारी रहा ऐसे में पूरी टीम 20 ओवर के पहले ही आलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने आसानी से ये मैच अपने नाम कर लिया था।

ALSO READ: “अगर मुझे हर मैच खेलने का मौका मिलता तो मई अपनी टीम को ट्रॉफी जीता देता” आईपीएल से नजरअंदाज किए जाने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द