Rishabh Pant बोलते रह गए...'धोनी भईया को थोड़ा लाइव पर रखो', धोनी ने फेंक दिया फोन, वीडियो आया सामने
Rishabh Pant बोलते रह गए...'धोनी भईया को थोड़ा लाइव पर रखो', धोनी ने फेंक दिया फोन, वीडियो आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के बाद से उनके फैंस को धोनी के दर्शन काफी दुर्लभ नजर आते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में ही माही के फैंस उन्हे खेलते देख सकते है। सोशल मीडिया पर भी वो ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं।

लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से ही महेंद्र सिंह धोनी को फैंस ने एक बार कुछ सेकंड के लिए लाइव में देखा है। इसका क्रेडिट ऋषभ पंत को जाता है। ऋषभ पंत के इंस्टाग्राम लाइव में महेंद्र सिंह धोनी कुछ देर के लिए नजर आए लेकिन उनके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत हंसते रह गए। जानिए क्या है मामला….

ऋषभ पंत में इंस्टाग्राम लाइव करके फैंस को दिया सरप्राइज़

Rohit Sharma ने लाइव के दौरान ही इस खिलाड़ी को बताया 21वीं सदी का सबसे 'वेला' क्रिकेटर,खुद उसके मुंह पर कही ये बात
Rohit Sharma ने लाइव के दौरान ही इस खिलाड़ी को बताया 21वीं सदी का सबसे ‘वेला’ क्रिकेटर,खुद उसके मुंह पर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय समय कर वो अपनी फोटो और अपडेट देते रहते हैं। लेकिन अब बीती रात वेस्टइंडीज पहुंचने के दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को सरप्राइज दिया। यानी नहीं वेस्टइंडीज दौरे कर मौजूद अन्य खिलाड़ियों को भी उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में इनवाइट करके काफी मस्ती की।

इस दौरान अनेक साथ साथ दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान रोहित शर्मा की भी एंट्री हुई और फिर चारों ने काफी देर तक आपस में बात की और फैंस का मनोरंजन किया। लेकिन युजवेंद्र चहल के जाने के बाद फैंस को एक और सरप्राइज़ मिला।

महेंद्र सिंह धोनी दिखे ऋषभ पंत की इंस्टा लाइव में

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। अब भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को ऋषभ पंत की इंस्टा लाइव में भी महेंद्र सिंह धोनी कुछ सेकंड के लिए नजर आए थे। ऋषभ पंत ने साक्षी सिंह धोनी को इंस्टा लाइव में जोड़ा। जिसके बाद कुछ सेकंड के लिए महेंद्र सिंह धोनी भी इंस्टा लाइव में नजर आए। ऋषभ पंत ने कहा इन्हे ( महेंद्र सिंह धोनी) को कुछ देर स्क्रीन पर रखे। लेकिन महेंद्र सिंह ने कैमरा बंद कर दिया ।

Also Read : करियर के सबसे बुरे दौर में Virat Kohli ने बढ़ाई अपनी फ़ीस, 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से करते है इतनी कमाई, एशिया में बने टॉप पर

Published on July 27, 2022 3:33 pm