"भाग्य है मेरा मैं भारतीय हूं” MS DHONI ने फिर साबित किया अपना देशप्रेम
"भाग्य है मेरा मैं भारतीय हूं” MS DHONI ने फिर साबित किया अपना देशप्रेम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के 75वें साल की वर्षगांठ पर अपनी इंस्ट्राग्राम अकाउंट की तस्वीर को बदलकर उस पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर लगाई। साथ ही उन्होंने इसके साथ तीन भाषाओं में भी लिखा। इस साल हर घर तिरंगा और 75 साल स्वतंत्रता का पवन उत्सव की काफी धूम धाम है।

ये महोत्सव देश अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने की ख़ुशी में आजादी का अमृत महोत्सव के तौर कर इस साल काफी अच्छे से मनाया जा रहा है। देशवासी अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी में भी एक अलग अंदाज़ में राष्ट्रध्वज की तस्वीर लगाई है।

MS Dhoni ने लिखा “भाग्य है मेरा मैं भारतीय हूं”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आर्मी में लेफ्टिनेंट पद से सम्मनित महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तस्वीर लगाई है। जिसपर लिखा है ” “भाग्य है मेरा मैं भारतीय हूं।”

ये तीन भाषाओं में लिखा है। जिसमें संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी तीन भाषा हैं। महेंद्र सिंह धोनी हर साल अलग अलग तरीके से स्वतंत्रता दिवस कर तस्वीर शेयर करते हैं। इस बार जब देशवासी प्रोफाइल बदल रहे हैं, तब महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसमें भाग लिया है।

Also Read : IND vs ZIM 2022: जिम्बाब्वे दौर पर इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मिलना चाहिए मौका, हर बार साबित की है अपनी प्रतिभा

पत्नी साक्षी ने भी लगाई वहीं तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर के साथ ही उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने भी वही तस्वीर लगाई है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन उत्सव पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ सुरेश रैना, युवराज सिंह और हरभजन सिंह,विराट कोहली के अन्य क्रिकेटर्स ओर खिलाड़ियों ने भी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा की तस्वीर लगाई है।

याद दिला दे, महेंद्र सिंह धोनी में 15 अगस्त 2020 को ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। जिसके थोड़ी ही देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया दिया था। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम ही नजर आते हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी का अंतिम पोस्ट 8 जनवरी 2021 का है।

Also Read : भारत के फील्डिंग कोच आरश्रीधर की भविष्यवाणी इन 3 खिलाड़ियों की पक्की है टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह