MS DHONI & HARDIK PANDYA

इन दिनों भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 

इसी बीच एक बर्थडे पार्टी में हार्दिक पांड्या के साथ डांस करते हुए महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वे बादशाह के काला चश्मा गाने पर जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के स्टेप हुए वायरल

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का यह वीडियो दुबई का है, जहां वे एक बर्थडे पार्टी अटेंड कर रहे है। इस पार्टी में बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते नज़र आ रहे हैं। 

साथ ही साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन भी ठुमके लगाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स न पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह अंदाज पहली बार ही देखा है।

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं दिनेश कार्तिक, इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठा सवाल

आईपीएल में फिर से दिखेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। अब IPL 2023 के बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें लग रही हैं, लेकिन इसकी अभी तक कोई पक्की खबर नही है। 

इससे पहले बहुत बार धोनी कह चुके हैं कि वह आखिरी टी20 चेन्नई में ही खेलेंगे। दिसंबर में आईपीएल 2023 को लेकर ऑक्शन होना है, जबकि मार्च-अप्रैल के महीने से आईपीएल की शुरुआत हो सकती है।

वही कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीती है, लेकिन फिलहाल वह दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां महेंद्र सिंह धोनी भी छुट्टियां मनाने रुके हैं। खबरों की माने तो रोहित शर्मा के बाद अगले कप्तान हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से यह खबर आ रही है।

ALSO READ:IPL 2023: इस खिलाड़ी को रिलीज कर पंजाब किंग्स ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, विराट कोहली को आउट करना इसके बाएं हाथ का खेल

Published on November 27, 2022 11:39 pm