MS DHONI KNEE SURGERY

बीते दिनों आईपीएल का 16वां (IPL 2023) सीजन समाप्त हुआ। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को 5 विकेट से शिकस्त दी और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में में पांचवी बार आईपीएल की ट्राॅफी (IPL 2023 TROPHY) जीती।

इस टूर्नामेंट के दौरान टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) घुटने की चोट से जूझते हुए नजर आए, जिसके कारण वह कई बार संघर्ष करते हुए दिखे थे। अब टूर्नामेंट के बाद उनकी चोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

मुंबई में हुई महेंद्र सिंह धोनी की सर्जरी

दरअसल आईपीएल फाइनल के बाद महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला की सलाह पर सर्जरी करा ली। उनकी सर्जरी सफल रही। इस बात की पुष्टि सीएसके सीईओ काशी विश्वनाथ ने की।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वनाथ ने कहा कि

“धोनी की सर्जरी सफल रही है। उन्हें गुरुवार शाम को ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।”

वापसी पर उन्होंने कहा कि

“धोनी को दो महीने का समय पूरी तरह से फिट होने में लग सकता है। इसके बाद वह मैदान पर वापसी करते नजर आ सकते हैं।”

अगले भी साल आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखेंगे धोनी

इस साल धोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम को पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। उन्होंने फाइनल मैच के बाद बताया कि वह इस साल संन्यास नहीं ले रहे हैं। वें एक साल और क्रिकेट खेलना चाहते हैं। जिसके बाद फैंस और उनको चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

टीम अब उनसे उम्मीद करेगी कि वह अगले सीजन एक बार फिर आए और टीम के लिए बेहतरीन कप्तानी करें और टीम को एक बार फ़िर चैंपियन बनाए। वह सीजन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

ALSO READ: WTC FINAL के बाद Rohit Sharma से छिन जाएगी टेस्ट कप्तानी? BCCI अधिकारी ने बता दी सच्चाई

Published on June 3, 2023 2:05 pm