एशिया कप 2022 में माँ और बेटी एक साथ कर रही हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व, पहली बार देखने को मिला ये अद्भुत नजारा
एशिया कप 2022 में माँ और बेटी एक साथ कर रही हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व, पहली बार देखने को मिला ये अद्भुत नजारा

एशिया कप 2022 वूमेंस एशिया कप (WOMEN ASIA CUP) 2022 की शुरूआत हो चुकी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर अपने एक्शन से धमाका करती हुई नजर आ रही हैं। भारतीय महिला टीम (INDIA WOEMN TEAM) ने कल अपना पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ खेला जिमें 41 रनों से प्रचंड जीत टीम ने हासिल की हैं।

इस मैच से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आ रही है। इस मैच के दौरान कल पाकिस्तान महिला अंपायर सलीमा इम्तियाज (SALIMA IMTIAZ) ने कल अपना डेब्यू किया। आपको बता दें सलीमा पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) की महिला खिलाड़ी कैनत इम्तियाज (KAINAT IMTIAZ) की मां हैं। जो कि एशिया कप 2022 में टीम का हिस्सा हैं।

मां और बेटी की जोड़ी एशिया कप 2022 में कर रही कमाल

पाकिस्तान की महिला अंपायर सलीमा इम्तियाज (SALIMA IMTIAZ) ने कल सिलहट क्रिकेट स्टेडियम (SYLHET CRICKET STADIUM) में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में अपना डेब्यू किया। पाकिस्तान की महिला अंपायर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मौजूदा खिलाड़ी कैनत इम्तियाज (MAINAT IMTIAZ) की मां हैं।

अपनी मां को डेब्यू करता देख कैनत के पांव तो जमीन पर ही ना रहें। वह खुशी से फुले नहीं समां पा रही हैं। कैनत ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में अपने मां के डेब्यू की खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट करते हुए दिल छूने वाली बात कही हैं। कैनत ने लिखा हैं-

“एसीसी महिला एशिया कप 2022 के लिए मेरी माँ को अंपायर के रूप में पेश करना। उसने जो हासिल किया है उस पर मुझे और अधिक गर्व नहीं हो सकता है। ऐसा प्रेरित व्यक्ति। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उसका सपना था, जो सपना मैं अब तक उसके लिए जी रही थी और आज आखिरकार बहुत लंबे इंतजार के बाद वो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने जा रही है. हम एक साथ पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। अति उत्साहित। अल्हम्दुलिल्लाह।”

ALSO READ:टी20 विश्व कप से पहले इस भारतीय गेंदबाज से भयभीत है ऑस्ट्रेलिया, जोश हेजलवुड ने कहा वो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kainat Waqar (@kainatimtiaz23)

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कैनत को नहीं मिला मौका

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) आज 2 अक्टूबर को मलेशिया (MALAYSIA) के साथ खेलती हुई नजर आई। जिसमें पाकिस्तान ने मलेशिया को 9 विकेट से शिकस्त दी हैं। कैनत टीम का तो हिस्सा हैं लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में आज मौका नहीं मिला हैं। कैनत इम्तियाज लगभग 10 सालों से पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ी हुई हैं।

इस दौरान वो कई बार अंदर व बाहर होती रही हैं। हाल ही में 30 साल की कैनत इंग्लैंड में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा भी थी। कैनत ने अब तक 15 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं। जिसके दौरान उन्होने 265 रन और 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

ALSO READ: IND vs SA: दूसरे टी20 से पहले आई बुरी खबर, गुवाहाटी में आज नहीं हो पायेगा भारत और अफ्रीका के बीच मैच, जानिए वजह

Published on October 2, 2022 11:59 am