रोहित शर्मा

Suryakumar Yadav Injured : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2022 में 56वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ( Surya Kumar Yadav) चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। वो मैच से ही नही बल्कि सीजन से भी बाहर हो गए है। मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इस जानकारी को साझा किया और टॉस के समय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात को सभी को बताया। जानिए किस तकलीफ की वजह से सूर्यकुमार यादव हो गए आईपीएल 2022 से बाहर…

IPL में चोटिल होकर बाहर हुए SKY

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ( Surya Kumar Yadav) चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसा रोहित शर्मा ने खुद ही टॉस के दौरान बताया है। मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल अकाउंट पर भी मैच शुरू होने से पहले इस बात को एक पोस्ट के जरिए बताया गया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज SKY अब पूरे सीजन जिसमें मुंबई इंडियंस के तीन मैच बचे हैं, अब खेल नहीं सकेंगे। मुंबई इंडियंस के बयान की माने तो बाए हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की मांशपेशियों में खिंचाव के कारण वो अब मैच के लिए उपस्थित नहीं रह सकते हैं। वहीं जांच कर्ता ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जिसके बाद खिलाड़ी टीम और आईपीएल से बाहर है।

ALSO READ:IPL 2022: ‘दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी पर लाने के लिए मै खुद को रिटायर करने वाला था’, – फाफ डुप्लेसिस

BCCI की निगरानी में है सूर्यकुमार यादव, इस खिलाड़ी को मिली जगह

रमन दीप सिंह

सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद वो अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई की निगरानी में हैं। मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान उनकी इंजरी पर बात की। जिसके बाद ये बात साफ हुई कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम खिलाड़ी की इंजरी के ऊपर नजर बनाए हुए है। वहीं सूर्यकुमार यादव के स्थान पर रमनदीप सिंह ( RamanDeep Singh) को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ हुए थे चोटिल

सूर्यकुमार यादव

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव अंगूठे की चोट से परेशान नजर आए थे। वो मैदान पर काफी दर्ज में भी दिखे थे। जिसके बाद मैच कुछ देर के लिए रुक भी गया था। लेकिन अब खिलाड़ी आईपीएल के समाप्ति के कुछ पहले एक बार फिर चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। बता दें, सूर्यकुमार यादव आईपीएल की शुरुआत में भी टीम से जुड़ नहीं पाए थे क्योंकि वो भारतीय सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो देर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

ALSO READ:IPL 2022 में फ्लॉप हुए ये 3 दिग्गज कप्तान, करोड़ो लुटा कर बनाये गए कैप्टन एक को बीच में ही छोड़नी पड़ी कप्तानी

Published on May 9, 2022 9:25 pm