बॉलीवुड और टीवी ऐसी इंडस्ट्री है, जहां अफेयर होना आम बात है। चाहे वह शादीशुदा हो या फिर बैचलर सभी अफेयर चलाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी की, लेकिन उनका दिल किसी और पर आ गया। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चलाया। कई बार ऐसा करने की वजह से उनका रिश्ता खराब हो जाता है और इनके मामले तूल पकड़ लेते हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा का नाम भी इसमें शामिल है। खबरों की माने तो मलाइका, अरबाज के साथ बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। उनकी नज़दीकियां उनसे छोटी उम्र के अर्जुन कपूर के साथ बढ़ने लगी थीं, जिसके बाद अरबाज खान और मलाइका ने तलाक हो गया और अब मलाइका, अपने पति अरबाज खान को तलाक देकर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh)
टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला रही थीं। इसी वजह से उनका उनके पति के साथ तलाक हो गया था। जानकारी के मुताबिक संजीदा शेख का एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ अफेयर चल रहा था।
इन दोनों के बीच नजदीकियां शूटिंग के दौरान बढ़ने लगी थीं, जिसकी वजह से आमिर अली और संजीदा शेख का तलाक हुआ।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का भी एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर्स की बात सामने आई थी। खबरों की मानें तो रौनक मेहता के साथ दीपिका कक्कड़ का तालाक इसलिए हुआ, क्योंकि दीपिका शोएब के साथ अफेयर चला रहीं थीं।
दीपिका ने रौनक से तलाक लेने के बाद शोएब इब्राहिम से साल 2012 में शादी कर ली थी और दोनों खुशी-खुशी अपना लाइफ बिता रहे हैं।
निशा रावल (Nisha Rawal)
निशा रावल और करण मेहरा काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। इन दोनों का रिलेशन खराब हो चुका है, खबरों की माने तो निशा अपने मुंह बोले भाई रितेश सेतिया को डेट कर रही हैं, जिसकी वजह से निशा रावल और करण मेहरा के बीच दूरियां आ गईं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पति के उपर घरेलू हिंसा का आराप लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी।
काम्या पंजाबी(Kamya Punjabi)
जानी-मानी मशहूर टेलीविजन इंडस्ट्री काम्या पंजाबी पर उनके एक्स पति ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। काम्या का अफेयर संजय दत्त के भाई निमाई बाली के साथ है, जिसकी वजह से इन दोनों का तलाक हुआ।
Published on October 4, 2022 9:21 pm