धोनी

Players Update : भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 26 जनवरी को संन्यास की घोषणा की। जिसके बाद एक बेहतरीन खिलाड़ी के युग का अंत हुआ। लेकिन उसी के साथ एक अन्य खिलाड़ी के कार्यकाल का भी समापन होता नजर आ रहा है।

धोनी के संन्यास के साथ खत्म हुआ कुलदीप का करियर?

कुलदीप यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद ये सवाल उठने लगे है कि क्या कुलदीप का करियर खत्म हो गया है। दरअसल, विकेटकीपर धोनी के साथ कुलदीप की बॉलिंग में कमाल होता देखा गया है। लेकिन अब धोनी के संन्यास लेने के बाद ये बात भी उठ रही है कि क्या कुलदीप दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बन पायेंगे? क्योंकि विकेट के पीछे से अपना किरदार निभाने वाले धोनी ने संन्यास ले लिया है।

आईपीएल में भी टीम से बाहर

कुलदीप का करिश्मा इस आईपीएल में भी नही दिखाई दिया। केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलने वाले कुलदीप टीम में होते हुए प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। उसके बाद चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए थे।

विश्वकप और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम का हिस्सा नहीं

कुलदीप

कुलदीप यादव को उनके प्रदर्शन न करने के कारण विश्वकप की स्क्वाड में भी नही रहा गया था। विश्वकप में उनके सह गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी नही थे। लेकिन विश्वकप के तुरंत बाद खेली गई प्रतियोगिता न्यूजीलैंड में यूजी चहल थे। लेकिन कुलदीप यादव को उस समय भी टीम से बाहर रखा गया। जिसके बाद ये सवाल उठना लाजिमी है कि क्या कुलदीप यादव का करियर खत्म?

ALSO READ: T20 Worldcup: महेंद्र सिंह धोनी और कोच रवि शास्त्री ने मिलकर किया कप्तान कोहली का बंटाधार

जब धोनी ने फटकारा था कुलदीप को

16 08 2020 mahendra singh dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग के चर्चे काफी मशहूर है। कुलदीप के साथ एक बार विकेटकीपिंग के दौरान धोनी की बात न मानने पर धोनी ने कुलदीप को फटकारा था और कहा था ” मैं पागल हूं जो बोल रहा हूं, 300 मैच खेल चुका हू”। इसका खुलासा खुद कुलदीप ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

ALSO READ: आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा, टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने बताया क्यों नहीं करेंगे रिटेन

Published on November 24, 2021 10:23 am