धोनी

भारतीय टीम ( Indian Cricket Team)  के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम को चार बार खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी MSD को कई खिलाड़ी अपने जीवन में अच्छा मुकाम पाने के पीछे का कारण बताते आए हैं। इस बात से भारतीय क्रिकेट ( Indian Team)  का कोई भी दिग्गज इस बात से इन्कार नहीं कर सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई खिलाडियों ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एंगीडी ने भी महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व ( Captaincy) की तारीफ करते हुए इनके मार्गदर्शन की तारीफ की है।

महेंद्र सिंह धोनी MSD के मार्गदर्शन की तारीफ की

लुंगी एंगीडी

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एंगीडी  (Lungi Ngidi ) एक लंबे समय तक आईपीएल IPL के लिए चेन्नई टीम  (Chennai Super Kings) का हिस्सा रहे हैं। चेन्नई की टीम  (Chennai Super Kings)  ने जब आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था, तब लुंगी एंगीडी (Lungi Ngidi )  टीम का हिस्सा थे।

अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का फायदा मिलता है। आईपीएल में इतनी बड़ी भीड़ का सामना करना ही बड़ी बात है। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर ये आपके लिए काफी अच्छा अनुभव रहता है। इन सब के साथ ही आप तालमेल बिठाने का तरीका ढ़ूढ लेते हैं और सहज हो जाते हैं।

चेन्नई की टीम में हर खिलाड़ी से कुछ ना कुछ सीखने लायक

ngidi-dhoni

अपने इंटरव्यू में लुंगी एंगीडी (Lungi Ngidi )  ने कहा कि चेन्नई  CSK की टीम में बहुत कुछ सीखने लायक है। क्रिकेट के किसी भी विभाग में अगर आप में कोई कमी है तो आपके आसपास ऐसे लोग मौजूद रहते हैं। जोकि आपकी कमी को दूर करने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और फाफ डू प्लेसी जैसे कई खिलाड़ी मौजूद हैं। जोकि आपमें एक बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर काफी सुधार कर सकते हैं।

ALSO READ:IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 2 बल्लेबाजों का चयन न करके हुई नाइंसाफी, पहला नंबर वाला धोनी को देता है टक्कर

लुंगी एंगीडी (Lungi Ngidi ) ने भी किया शानदार प्रदर्शन

लुंगी एंगीडी  (Lungi Ngidi )  ने आईपीएल IPL में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में 17.92 की औसत से 14 मैच में 8.30 को इकोनामी से 25 विकेट लिए हैं। जिसमें उनका बेस्ट 10 रन देकर 4 विकेट लेना है। लुंगी एंगीडी  (Lungi Ngidi )  को एक घातक गेंदबाज के रुप में जाना जाता है।

ALSO READ:IPL 2022: पंत या सैमसन की तरह इन 3 विकेटकीपर बल्लेबाजों का बल्ला उगलता है आग, नीलामी में होगी पैसे की बरसात

Published on January 30, 2022 9:15 pm