केएल राहुल

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में बीती दिन दो मैच संपन्न हुए। जिसमें पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मैच में केएल राहुल ( KL Rahul) ने नाबाद शतक के बाद उन्हें मैच में जीत और दो अंक भी हासिल हुए। जिसके बाद उनके ऊपर जुर्माना भी लगा है। ये जुर्माना मैच में स्लो ओवर ( Slow Over) के तहत लगाया गया है। केएल राहुल के ऊपर पहली बार हुए इस गलती के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा है।

केएल राहुल पर 12 लाख का जुर्माना

केएल राहुल

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में केएल राहुल पर IPL के स्लो ओवर नियम के तहत जुर्माना लगा है। जिसमें उन्हें शतक और जीत के बाद 12 लाख का फाइन लगाई गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से शनिवार रात को जारी बयान के मुताबिक,

“लखनऊ सुपर जायंट्स पर शनिवार को मुंबई इंडियंस के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 26वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति के बाद जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति ( Slow Over) के अपराधों से जुड़ा टीम का पहला मामला है, इसलिए कप्तान लोकेश राहुल ( KL Rahul) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

18 रन से मिली जीत

केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 18 रन से जीत मिली। जिसमें केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 199 रन बनाए है। जिसमें कप्तान केएल राहुल का शतक शामिल है। बदले में विरोधी टीम मुंबई इंडियंस ने स्कोर नही बना सकी। 18 रन से मैच में हार और दो अंक हार गई। मुंबई इंडियंस की ये 15वे सीजन में लगातार 6वी हार है।

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap: ताबड़-तोड़ शतकीय पारी के बाद केएल राहुल ने छोड़ा सबको पीछे, ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी लंबी छलांग

केएल राहुल का नाबाद शतक

के एल राहुल

केएल राहुल ( KL Rahul) ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की ओर से 103 रन की नाबाद पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल के इस नाबाद शतक के बाद टीम ने 199 रन बनाए और लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज की है। लीग में अब तक केएल राहुल में कुल 6 मैच चार जी दर्ज की है। जिसके बाद वो प्वाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस बार केएल राहुल की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्वाइंट टेबल में टॉप टीम में बरकरार रखी है।

ALSO READ:IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक होंगे टीम इंडिया का हिस्सा या नहीं, खुद विराट कोहली ने कर दिया साफ़

Published on April 17, 2022 3:34 pm