LPG PRICE

साल 2022 खत्म होने वाला है। ऐसे में इस साल महंगाई अपने चरम पर रही। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छूते रहे। ऐसे में  रसोई गैस सिलेंडर भी लगातार महंगा होता रहा। साल 2022 में  5 बार एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 16 बार बदलाव हुआ। जिसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता और पांच बार महंगा हुआ। ऐसे में अब 1 दिसंबर से एलपीजी के नए नामों की घोषणा की जाएगी।

6 जुलाई को ₹50 एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपए महंगा हुआ था। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 357  रुपए सस्ता हुआ था।

2022 में 14.4 kg वाले एलपीजी सिलेंडर की रेट में ऐसे हुआ बदलाव

अगर एलपीजी के कीमतों में बढ़ाव की बात करें तो

6 अक्टूबर 2021 को 199. 50

22 मार्च 2022 949.50, 50 रुपए बढ़ा

7 मई 2022 को 999. 50, 50 रुपए बढ़ा

19 मई 2022 को 1003, 3.50 रुपए बढ़ा

6 जुलाई को 1053 यानी ₹50 बढ़ा

एलपीजी यानी लिक्विड पेट्रोलियम गैस जो कि बहुत ही जरूरी है। यह खाना बनाने के काम आता है और उसका उपयोग कई सारे कामों में होता है। एलपीजी गैस में ब्यूटेन प्रोपेन गैस होता है। घरों में खाना बनाने गर्म करने वाले उपकरण और कुछ वाहनों में ईंधन के रूप में भी यूज़ होता है।

साल 2022 नवंबर महीने का आज आखिरी दिन है। वहीं दिसंबर महीने की शुरुआत में बड़े बदलाव  देखने को मिलेंगे। जो आपके जेब पर सीधा असर डालेगे। हर महीने की एक तारीख को कई फैसले और नियम लागू किए जाते हैं। चाहें वो एलपीजी के दाम हो या बैंक से जुड़े कोई काम। इसलिए आम आदमी की नजर इन बदलावों पर रहती है।

ये भी पढ़ें-पिता के लाख मना करने के बाद भी सलमान खान के इस रिश्तेदार से शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिंहा, साथ में तस्वीरें वायरल

इनमें से कुछ बदलाव राहत देने वाले साबित हो सकते हैं, तो कुछ लोगों का बजट बिगाड़ने वाले हो सकते हैं। जैसै कि हम सब जानते हैं। महीने कि एक तारीख को एलपीजी की कीमतों में  बदलाव देखने को मिलता है।

1 दिसंबर 2022 को भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर के रेट में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे पहले नवंबर की पहली तारीख को देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में  कटौती हुई थी। तब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया था।

ये भी पढ़ें-LPG Price: 1 जून से सस्ता हुआ एलपीजी का सिलेंडर, 135 रूपए की आई गिरावट, जानिए क्या है अब नई कीमत

Published on December 1, 2022 1:05 pm