धनतेरस से पहले आई बड़ी खुशखबरी, 3500 रुपये सस्ता हुआ सोना, मात्र इतने में खरीदें 1 तोला GOLD
धनतेरस से पहले आई बड़ी खुशखबरी, 3500 रुपये सस्ता हुआ सोना, मात्र इतने में खरीदें 1 तोला GOLD

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। गाड़ियां, बर्तन कपड़े सोने चांदी के दुकानों  पर ग्राहकों की भीड़ देखते ही बन रही है। अगर आप भी दिवाली पर सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा समय है क्योंकि सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है और सोना 50000 के नीचे गया है। इसलिए सोने के खरीदारों के लिए अच्छा मौका है।

आपको बता दें कि धनतेरस पर आज 22 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोना इस साल के रिकॉर्ड हाई से लगभग 3500 रुपये  सस्ता मिल रहा है। वहीं, चांदी 15,000 रुपये तक सस्ती मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल में सोने-चांदी के भाव

लुढ़क गया सोने का दाम

बता दें कि 10 ग्राम सोने की कीमत 0.48% की गिरावट के साथ 49309 पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सिल्वर 0.84% गिरकर 56175 पर पहुंच गया है। त्योहार के सीजन में लोग सोने को वरियता देते हैं। ऐसा में सोने की दुकानों में ग्राहको की भीड़ देखते ही बनती है।

इस वजह से सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट

खबरों की माने तो आने वाले समय में  चांदी और सोने के दाम में और गिरावट देखा जा सकता है क्योंकि डॉलर की कीमत बढ़ रही है जिसकी वजह से चांदी और सोने के दाम में गिरावट दर्ज किया जाएगा।

जानकारों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स करीब 22 सालों के सबसे हाईएस्ट लेवल पर है। गुरुवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 50230 रुपए था। वहीं साल 2022 में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 4000 रुपए कम हो चुका है।

ये भी पढ़ें-सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दिवाली के पहले ही मिल सकती है सौगात, मात्र 339 रुपये में घर ला सकते हैं LPG CYLINDER

जानें अपने शहर में सोने की कीमत

वैसै तो सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में  राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां 24 कैरेट शुद्ध गोल्ड की रेट 50600 है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹50450 है।

बात करें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो लखनऊ में सोने का दाम 50600 है। वहीं हैदराबाद में 24 कैरेट के शुद्ध सोने का दाम 50450 है कोलकाता में 24 कैरेट शुद्ध सोने का दाम 50480 है तो वही पटना में 50480 है।

ये भी पढ़ें-Gold Price: 4000 रूपये सस्ता हुआ सोना, नवरात्री के पहले दिन जानिए क्या रह गई है सोने की कीमत

Published on October 22, 2022 12:38 pm