भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने जा रही है। दरअसल पहली बार महिला क्रिकेट टीम को इस खेल में हिस्सा बनाया गया है। भारतीय महिला टीम भी इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा है। भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा सात अन्य टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। इस शुरुआत में भारतीय महिला टीम अपना नाम पहले खिताब में सुनहरे अक्षर में लिखाना चाहेगी। आज हम यहां आपको कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम के मैच का पूरा शेड्यूल बताने जा रहें हैं। जानिए क्या है महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल…..
आठ टीम को बांटा गया दो ग्रुप में
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम हिस्सा के रहीं है। जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, बारबाडोस, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका है। इन आठ टीम को कुल दो ग्रुप में बांटा गया हैं। उम्मीद के अनुसार भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान हैं। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 29 जुलाई से होगी।
Also Read : कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, धाकड़ ऑलराउंडर की हुई वापसी, इन्हें बनाया गया कप्तान
31 जुलाई को होगा भारत कर पाक टीम के बीच मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप स्टेज पर अपनी बाकी साथी तीन टीम के साथ मैच खेलना है। जिसमें 29 जुलाई को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ, दूसरा मैच 31 जुलाई को पाकिस्तान टीम के साथ कर तीसरा ग्रुप मैच तीन अगस्त को बारबाडोस के साथ खेलना है। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीम सेमीफाइनल में जायेगी। इसके बाद आखिर में गोल्ड और ब्रान्ज मेडल के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। कामनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जाएगा और इसकी शुरुआत 28 जुलाई से हो जायेगी।
कामनवेल्थ गेम्स में होने वाले सभी मैचों के कार्यक्रम
29 जुलाई, शुक्रवार
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, शाम 4:30 बजे
बारबाडोस बनाम पाकिस्तान, रात 11:30 बजे
30 जुलाई, शनिवार
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 4:30 बजे
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रात 11:30 बजे
31 जुलाई, रविवार
भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 4:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम बारबाडोस, रात 11:30 बजे
ALSO READ:Ind vs WI: जडेजा को नहीं भाया शिखर धवन को कप्तान बनाना, बोले- कभी टीम में जगह नहीं और सीधे कप्तान
2 अगस्त, मंगलवार
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 4:30 बजे
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, रात 11:30 बजे
3 अगस्त, बुधवार
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, शाम 4:30 बजे
बारबाडोस बनाम भारत, रात 11:30 बजे
4 अगस्त, गुरुवार
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, शाम 4:30 बजे
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, रात 11:30 बजे
6 अगस्त, शनिवार
पहला सेमीफाइनल, शाम 4:30 बजे
दूसरा सेमीफाइनल, रात 11:30 बजे
7अगस्त, रविवार
ब्रान्ज मैडल मैच, दोपहर 3:30 बजे
गोल्ड मेडल मैच, रात 10:30 बजे
Published on July 25, 2022 9:26 pm