KL RAHUL ATHIYA SHETTY WEDDING

पिछले कई दिनों से क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की विवाह में बंधन की अटकलें लगाई जा रही थी। सोमवार के दिन इन अटकलों पर विराम लगने जा रहे हैं। सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी के शादी की पुष्टि बीते दिन सुनील शेट्टी ने मीडिया को खबर देकर की थी।

कई हस्तियां होंगी शामिल

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में ताजा खबरों के अनुसार, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां उनकी शादी की शोभा बढ़ाएंगी, जिनमें अभिनेता सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और विराट कोहली शामिल हैं। शादी की गेस्ट लिस्ट में करीब 70 लोग शामिल हैं।

वहीं इसके अलावा इस समय की संगीत सेरेमनी का वीडियो सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस से वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर लाउड म्यूजिक सुना जा सकता है। इस बीच संगीत सेरेमनी जोरों पर है। इन गानों पर कई लोग नाचते झूमते हुए भी नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: ‘ऋतुराज गायकवाड़ ने ग्राउंड स्टाफ के साथ की शर्मनाक हरकत’ लोगों ने कहा धोनी से कुछ तो सीख लेते

शादी के सेलिब्रिशन हुए शुरू

शादी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रविवार से शुरू हुआ। हल्दी और मेहंदी की रस्में कथित तौर पर फार्महाउस परिसर में आयोजित की जा रही हैं। फार्महाउस को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा फॉर्म हाउस के बाहर इकट्ठा हुए कैमरापर्सन का ख्याल रखा है। मीडियाकर्मियों के लिए फार्म हाउस के बाहर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए अलग से टेंट लगाया गया है। सुनील शेट्टी ने बाहर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स से कहा- मैं कल बच्चों को लेकर आता हूं। आपने जो प्यार दिखाया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

ALSO READ:जब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कार में बना रहे थे संबंध, पूरी कार हिलने लगी थी फिर….