Kareena

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं, करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अलग-अलग अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर हर त्यौहार बेहद अच्छे से इंजॉय करती हैं । इन दिनों करीना कपूर होली का त्यौहार इंजॉय कर रही हैं। करीना कपूर ने मालदीव में होली का त्यौहार मनाया है। इस त्यौहार को इन्होंने काफी अच्छे से इंजॉय किया है, जिसकी तस्वीरें इन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो काफी पसंद की जा रही हैं।

छोटे बेटे जेह के साथ की मस्ती

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ मालदीव गई हुई है। इन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के साथ होली के त्यौहार पर जमकर मस्ती की है जिसकी तस्वीरें इन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है करीना कपूर अपने छोटे बेटे यह के साथ रेत का टीला बनाती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘इस होली में हमने रेत का टीला बनाया है’, ‘हैप्पी होली’। इनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

ALSO READ: IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने दिखाये बाइसेप्स, वीडियो देख सलमान खान भी शर्मा जाये

ब्लैक मोनोकिनी में आई नजर

करीना -जेह

करीना कपूर ने इस तस्वीर में ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने हुए अपने बेटे जहांगीर के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। करीना कपूर इन दिनों मालदीव छुट्टी पर गई हुई है। जहा से वह ये तस्वीरें साझा कर रही हैं। इनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Read more- KAJOL नहीं है Ajay Devgn की पहली प्यार, काजोल के अलावा इन 5 अभिनेत्रियों के साथ रहा अफेयर

Published on March 20, 2022 11:46 am