कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी कॉमेडी के किस्से घर-घर में लोकप्रिय हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपने शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस भी हैं।
कॉमेडी का सबसे पॉपुलर शो
कपिल शर्मा ने साल 2006 में द कपिल शर्मा शो की शुरुआत की थी। कपिल ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका यह शो आगे चलकर इतना फेमस हो जायेगा। कपिल शर्मा की कॉमेडी से दर्शक खूब एंजॉय करते हैं और उन्हें खूब प्यार देते हैं। यही वजह है कि द कपिल शर्मा शो सबसे सुपरहिट कॉमेडी शो बन गया है और कपिल शर्मा कॉमेडी के बादशाह।
करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा
बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने शो से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। जिसके चलते कपिल शर्मा का नाम भी अमीर सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार है। यही नहीं कपिल शर्मा का नाम Forbes की लिस्ट में भी आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए बताई जाती है।
वहीं कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट जारी हुई थी। जिसमें यह सामने आया था कि कपिल शर्मा एक एपिसोड का एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं इसके अलावा कपिल शर्मा विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं। कपिल शर्मा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा पेड पोस्ट से भी कमाई करते हैं।
विदेशों में सुर्खियां बटोर रहे कपिल शर्मा
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। दरअसल, वह अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जिसके चलते उन्होंने अपने शो को कुछ टाइम ऑफ एयर कर दिया था। वहीं बीते महीने 25 जून को उन्होंने कनाडा में स्टेज शो भी किया था। इस शो के चलते उन्होंने विदेश में खूब सारी सुर्खियां बटोरी थी।
Published on July 28, 2022 4:49 pm