Ind vs Eng: जोस बटलर ने बीच मैच में धोनी की दिलाई याद, धोनी स्टाइल में किया आउट, डाइव लगा भी नही बचे कार्तिक, देखें वीडियो

टीम इंडिया ने इन दिनों दिनेश कार्तिक (DInesh Karthik) के फिनिशर के तौर पर काफी चर्चा हैं। आईपीएल के बाद जब खिलाड़ी ने तीन साल बाद टीम इंडिया ने वापसी की। तब दिनेश कार्तिक (DInesh Karthik) को फिनिशर की भूमिका में देखा जाने लगा। हालांकि पिछले कुछ मैच में ऐसा नहीं हुआ हैं। लेकिन इससे उलट दिनेश कार्तिक को भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच में आउट होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर जॉस बटलर में जिस अंदाज में दिनेश कार्तिक को आउट किया उससे फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर ये शेयर किया जा रहा है।

दिनेश कार्तिक ड्राइव लगाकर भी नही बचा सके अपना विकेट

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर फिनिशर की भूमिका में देखे जा रहे दिनेश कार्तिक ड्राइव लगाकर भी अपने विकेट को नहीं बचा सके। दिनेश कार्तिक और रविंद्र जडेजा 16वें ओवर में साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसमें एक गेंद कर दो रन के लिए भागे। स्ट्राइक एंड पर दिनेश कार्तिक जा रहे थे।

तब हैरी ब्रूज के तेज थ्रो को विकेटकीपर और कप्तान जॉस बटलर ने तेजी के साथ गिल्कियों को बिखेर दिया। जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने जो ड्राइव भी लगाई थी। उससे भी अपने विकेट को नहीं बचा सके। जिसके बाद दिनेश कार्तिक 17 गेंद पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यहाँ देखें वीडियो

Also Read :IND vs ENG: W,W,W भुवनेश्वर की आई आंधी तो बुमराह ने उखाड़े स्टंप, शर्मनाक हार के साथ इंग्लैंड ने गंवाया सीरीज

वीडियो हुआ वायरल फैंस को आई धोनी की याद

धोनी

 

जॉस बटलर ने जिस अंदाज से दिनेश कार्तिक को विकेट की गिल्लियां उड़ाकर आउट किया था। उसे देखने के बाद फैंस को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। जॉस बटलर दुनिया के बेहेतरीन विकेटकीपर में गिने जातें हैं। लेकिन उन्होंने जिस तरीके से दिनेश कार्तिक को आउट किया उसे देखकर भारतीय फैंस को अपने चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

Also Read : IND vs ENG: दूसरे टी20 में भारत को मिली बम्पर जीत के बाद मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास

Exit mobile version