जसप्रीत बुमराह की संपत्ति जानकर हो जायेंगे हैरान, धोनी से भी महंगी कारों का रखते हैं शौक, अंबानी ने बदली थी किस्मत
जसप्रीत बुमराह की संपत्ति जानकर हो जायेंगे हैरान, धोनी से भी महंगी कारों का रखते हैं शौक, अंबानी ने बदली थी किस्मत

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक जानी मानी हस्ती हैं। क्रिकेट जगत में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की एक अलग ही पहचान है। जसप्रीत बुमराह का पूरा नाम जसप्रीत जसबीर सिंह बुमराह है। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था।

वहीं वर्तमान समय में जसप्रीत टीम इंडिया के खास और नियमित सदस्य भी है। चलिए आज हम आपको जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।

जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति

भारत को मिला जसप्रीत बुमराह से भी खतरनाक गेंदबाज, यॉर्कर के मामले में मलिंगा, बुमराह से भी है बेहतर

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस टीम की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। जिसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन के चलते वह मुंबई इंडियंस के खास खिलाड़ी बन गए हैं। खबरों की मानें तो साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपए देकर अपनी टीम ने शामिल किया था। वहीं अब मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के एक सीजन का लगभग 12 करोड़ रुपए देती है।

ALSO READ:IND vs ENG: 7 गेंद में हार्दिक पांड्या ने पूरी इंग्लैंड को हिला डाला, डेविड मलन, लिविंगस्टोन, जेसन रॉय को नहीं आया कुछ समझ

जसप्रीत बुमराह का महंगा घर और कार कलेक्शन

images 1 2022 07 08T171712.380

रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2022 में जसप्रीत बुमराह के पास लगभग 45 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसी के साथ वर्तमान में जसप्रीत बुमराह पास कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं। जिसके चलते लाखों में उनकी इनकम होती है।

बता दें कि जसप्रीत ने आईपीएल से लगभग 32 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं उनके शानदार घर की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। जसप्रीत बुमराह का एक घर मुंबई में भी जिसकी कीमत करोड़ो में है। जसप्रीत बुमराह को गाड़ियों का काफी शौक है। जसप्रीत के कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और निसान जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं जिनकी कीमत करोड़ो में है।

ALSO READ:Virat Kohli के संन्यास के बाद टीम इंडिया में ये 4 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह, पहला वाला है उनकी कॉपी

Published on July 8, 2022 10:37 pm