ISHA AMBANI

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 19 नवबंर को जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। जिससे मुकेश अंबानी की परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को सुबह जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। ईशा को ट्विंस बेबी होने की वजह से पूरे अंबानी परिवार में खुशी है।

मुकेश अंबानी बने नाना

बता दें कि इशा ने ट्विंस बेबी को जन्म दिया जिसमें एक बेटा और बेटी है। खबरों की माने तो बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया है। ईशा अंबानी के पिता यानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ ही उनके ससुर अजय और उनके साथ से स्वाति पीरामल के साथ ही साथ उनके पति आनंद पिरामल भी बहुत खुश हैं और सबने एक दूसरे को बधाइयां दीं।

19 नवंबर को ईशा ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

19 नवंबर को ईशा अंबानी मां बनी और उन्हें दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद ईशा अंबानी के ससुराल और मायके में खुशी की लहर दौड़ गई। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार दोनों ही देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन में शामिल हैं। ऐसे में दोनों ही परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

2018 में हुई थी ईशा अंबानी की शादी

बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल से ईशा अंबानी की शादी हुई थी उनकी शादी में देश के नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी।

ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन की बेटी का हुआ बुरा हाल, खुद के खर्चे तक के नहीं हैं पैसे, कहा मै नहीं चाहती मेरे बच्चे….

ईशा अंबानी हैं रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर 

बता दें कि मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं ईशा अंबानी। उनको हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स का डायरेक्टर बनाया गया है। वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। ईशा ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। ईशा ने कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड एमबीए किया है। वह  अंबानी रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं।

ये भी पढ़ें-मुकेश अंबानी के घर खाना बनाने वाले को भी मिलती है लाखो की सैलरी, विदेशों में पढ़ते हैं बच्चे

Published on November 24, 2022 11:29 am