इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इरफान पठान जिन्हे उनके प्रदर्शन के कारण अगला कपिल देव भी कहा जाता था। उन्होंने अपने कैरियर के साथ साथ पर्सनल जिंदगी में भी हीरो की भूमिका अदा की है। पहली नजर में प्यार फिर परिवार की सहमति से शादी, जानिए कैसा था इस खिलाड़ी का करियर और पर्सनल जिंदगी….

इरफान पठान और सफा बेग 2014 में पहली बार मिले

इरफान पठान

वेबसाइट की माने तो भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान और सफा बेग 2014 में पहली बार मिले थे। इरफान पठान को पहली नजर में ही इस वक्त मॉडल रहीं सफा बेग से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनो में दोस्ती से कायम हुआ रिश्ता डेटिंग में तब्दील हो गया। 2016 तक दो साल तक डेट करने के बाद इरफान पठान में सफा बेग को अपने परिवार से वडोदरा में मिलवाया। जिसके बाद दोनो के परिवार की रजामंदी के बाद दोनो ने 4 फरवरी 2016 को एक दूसरे का हाथ निभाने के वादे के साथ निकाह कर लिया। इससे पहले इरफान पठान एक 10 साल के रिश्ते में भी रह चुके है। जोकि निकाह तक नही पहुंच पाया था।

हाल में दूसरी बार बने है पिता

इरफान पठान

इरफान पठान और सफा बेग की शादी के बाद दोनो को एक बेटा हुआ। जिसका नाम इमरान खान पठान रखा। हाल में इरफान पठान ने अपने दूसरे बेटे की तस्वीर साझा करते हुए उनका नाम बताया है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम सुलेमान खान पठान ( Suleiman Khan Pathan) बताया है। इरफान पठान में अपने दूसरे बेटे के जन्म पर मां और बेटे दोनों के स्वस्थ होने की बात भी बताई है।

ALSO READ: इस पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज ने विराट को बताया धोनी से बेहतरीन कप्तान, तारीफ़ में पढ़े कसीदे

इरफान पठान की नेट वर्थ करीब 51 करोड़

इरफान पठान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इरफान पठान की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर यानी 51 करोड़ के आस पास है। उनकी प्रति माह आय 35 लाख रुपए है। इस प्रकार सलाना आय 4 करोड़ है। इसी के साथ बड़ोदरा में आलिशान घर है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ बताई जाती है। इरफान पठान के पास मर्सिडीज बेंज, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी अन्य गाड़िया भी है।

ALSO READ: हर्षा भोगले ने चुनी साल 2021 बेस्ट टी20 प्लेइंग XI, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को दिया जगह

Published on December 30, 2021 12:08 pm