मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ियों, अब शायद ही आपको याद होंगे
मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ियों, अब शायद ही आपको याद होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे अधिक बार चैंपियन बनने का गौरव मुंबई इंडियंस की टीम को दिया गया है, जोकि 5 बार आईपीएल (INDIAN PREMIER LEAUGE) का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी के दौरान इस टीम द्वारा आईपीएल (IPL) के इतिहास में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इसके साथ इस टीम में काफी विश्व स्तरीय खिलाड़ी भी शामिल रहे हैं जिनकी काबिलियत के दम पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) 5 बार आईपीएल (IPL) का चैंपियन बनने का खिताब जीतने में कामयाब रही।

इतने लंबे सफर के दौरान मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम में कई खिलाड़ी शामिल हुए, और कई खिलाड़ियों का इस टीम से साथ छूट भी गया। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिनके द्वारा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की तरफ से आईपीएल (IPL) मैच खेला गया। लेकिन अब शायद आप इन खिलाड़ियों के बारे में जानते भी ना हों।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके द्वारा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की तरफ से आईपीएल खेला गया है। लेकिन शायद अब आप इन खिलाड़ियों को जानते भी नहीं होंगे।

युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर गेंदबाज युज़वेंद्र चहल का इस सूची में पहला नाम शामिल है। आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की तरफ से युज़वेंद्र चहल द्वारा एक मैच खेला गया था, लेकिन इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे खेलने का मौका मुंबई इंडियंस में नहीं मिल सका। वहीं 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया गया था।

ड्वेन ब्रावो

कभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे ड्वेन ब्रावो मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन आईपीएल खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में ड्वेन ब्रावो द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

आईपीएल के शुरुआती तीन सीजनों के दौरान ड्वेन ब्रावो द्वारा मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया गया था। लेकिन शानदार प्रदर्शन ना कर पाने के चलते उन्हें टीम से अलग कर दिया गया था।

ALSO READ: Asia Cup 2022: 28 अगस्त को टी20 विश्व कप 2021 का पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगा भारत, जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

शिखर धवन

आईपीएल के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन की गिनती आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में होती है। 2009 और 2010 के सीजन के दौरान शिखर धवन द्वारा मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेला गया था।

इन 2 सत्रों के दौरान 15 पारियों में शिखर धवन केवल 231 रन ही बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद डेक्कन चार्जर्स में धवन को शामिल कर लिया गया था।

ALSO READ:-युवराज सिंह ने शुभमन गिल की तारीफ़ में किया था ट्वीट, कमेंट में ऋषभ पंत कह गये कुछ ऐसा हो गये बुरी तरह से ट्रोल

Published on August 24, 2022 11:29 pm