IPL-2022-RETENTION-LIST
IPL-2022-RETENTION-LIST

आईपीएल 2022 Retaintion: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 30 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी थी, जिसमे आईपीएल की पिछली सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे अवगत कराना था, जोकि अब पता चल चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल का ऑक्शन दिसंबर के अंत या फिर जनवरी की शुरुआत में हो सकता है। आइए जानते हैं किस टीम ने किसे किया रिटेन और किस टीम के पर्स में हैं कितने पैसे

मुंबई इंडियंस ने किया इन चार खिलाड़ियों को रिटेन

मुंबई इंडियन

रोहित शर्मा – 16 करोड़

जसप्रीत बुमराह – 12 करोड़

सूर्यकुमार यादव – 8 करोड़

किरोन पोलार्ड – 6 करोड़

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को चुन कर अपने आगे के सफर का ऐलान कर दिया है। मुंबई की फ्रेंचाइजी 42 करोड़ की कीमत के साथ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। अब फ्रेंचाइजी के पास कुल 48 करोड़ की रकम बची है। जिसमे मुंबई को अपनी पूरी टीम खरीदनी है।

सीएसके ने रिटेन किया अपने चार महारथियों को

चेन्नई सुपर किंग्स

रवींद्र जडेजा – 16 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी – 12 करोड़

मोइन अली – 8 करोड़

ऋतुराज गायकवाड़ – 6 करोड़

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। जिसके लिए सीएसके फ्रेंचाइजी ने 42 करोड़ की कीमत को खर्च किया है। अब सीएसके के बजट में 48 करोड़ की राशि है। इस रिटेंशन में एमएस धोनी जोकि सीएसके के कप्तान हैं, उन्हें दूसरे पायदान पर रखा गया है। जबकि ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को पहले पायदान पर रखकर 16 करोड़ की कीमत को अदा किया गया है। साथ ही सुरेश रैना को रिटेन ना किया जाना भी हैरानी की वजह बना हुआ है।

कोलकाता नाइट राइडर्स है अपने चार खिलाड़ियों के साथ तैयार

KKR

आंद्रे रसेल – 12 करोड़

वरुण चक्रवर्ती – 8 करोड़

वेंकटेश अय्यर – 8 करोड़

सुनील नारायण – 6 करोड़

कोलकाता की टीम अपने चार खिलाड़ियों को 34 करोड़ की लागत में रिटेन कर चुकी है। अब केकेआर के पास ऑक्शन के लिए 56 करोड़ की धनराशि बची है। जिससे केकेआर की फ्रेंचाइजी अपनी टीम को पूरा करना चाहेगी।

हैदराबाद ने ने किया तीन खिलाड़ियों को रिटेन

SUNRISERES HYDRABAD

केन विलियमसन – 14 करोड़

अब्दुल समद – 4 करोड़

उमरान मलिक – 4 करोड़

ऑरेंज आर्मी यानी हैदराबाद की टीम ने कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे कप्तान विलियमसन के साथ दो अनकैप खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। जबकि टीम रशीद खान और भुवनेश्वर जैसे बेहतरीन मैच विनर मौजूद थे। हैदराबाद की टीम में अभी तक खिलाड़ियों के रिटेंशन के लिए 22 करोड़ की राशि की खर्च किया है। अब ऑक्शन के लिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी के पास 68 करोड़ की रकम बची है।

दिल्ली की टीम ने अपने इन दिलेर को किया रिटेन

ऋषभ पंत – 16 करोड़

अक्षर पटेल – 9 करोड़

पृथ्वी शाह – 7 करोड़ 50 लाख

एनरिक नॉर्खिया- 6 करोड़ 50 लाख

दिल्ली की फ्रेंचाइजी में अपने चार खिलाड़ियों के रिटेंशन के लिए 39 करोड़ खर्च किए हैं। अब ऑक्शन के लिए टीम के पास 51 करोड़ की रकम बाकी है। दिल्ली फ्रेंचाइजी में मार्कस स्टॉयनिश और श्रेयस अय्यर के साथ सभी खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतारा है।

राजस्थान ने रिटेन किए तीन खिलाड़ी

राज्स्थ्ना रॉयल्स

संजू सैमसन – 14 करोड़

जॉस बटलर – 10 करोड़

यशस्वी जायसवाल – 4 करोड़

राजस्थान की टीम पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को वापस किया है। फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के लिए 28 करोड़ रुपए खर्च किए है। अब ऑक्शन के लिए राजस्थान के पास 62 करोड़ की बड़ी रकम है।

ALSO READ: राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज का कटा पत्ता, देखें लिस्ट

आरसीबी ने रिटेन किए तीन खिलाड़ी

RCB RETAIN AND RELEASE LIST
RCB RETAIN AND RELEASE LIST

विराट कोहली – 15 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल – 11 करोड़

मोहम्मद सिराज – 7 करोड़

आरसीबी के खाते में भी आईपीएल की ओर टीमों की तरह ही 90 करोड़ की रकम थी। जिसमे आरसीबी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों पर 33 करोड़ की रकम को खर्च कर दिया है। अब बाकी की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स के खाते में कुल 57 की धनराशि ऑक्शन के लिए है।

पंजाब की टीम करना चाहती है फ्रेश स्टार्ट, दो खिलाड़ी किए रिटेन

KL RAHUL PXIB
KL RAHUL PXIB

मयंक अग्रवाल – 12 करोड़

अर्शदीप सिंह – 4 करोड़

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने दो खिलाड़ियों को कुल 18 करोड़ की रकम में रिटेन कर लिया है। जिसके बाद पंजाब की जेब में अब 74 करोड़ की बड़ी रकम बची है। पंजाब ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। अब ऑक्शन में वह अपने कप्तान की भी तलाश करेगी।

ALSO READ: IPL RETAINED: केकेआर है तैयार इन चारो खिलाड़ियों को किया रिटेन, शुभमन गिल जैसे इन दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें लिस्ट

Published on December 1, 2021 9:13 am