RCB VS MI

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मिनी ऑप्शन कई मायने में फ्रेंचाइजी के लिए अहम होता जा रहा है. इस बार वह न केवल अपने मन पसंदीदा खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल करना चाहते हैं, बल्कि दूसरी टीम के घातक खिलाड़ियों को हर हाल में अपने खेमे में शामिल करने का हर प्रयास कर रहे हैं.

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मीनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ एक बहुत बड़ी चाल चली है और अब आरसीबी के एक खिलाड़ी को ट्रेड कर लिया.

मुंबई इंडियंस ने अपने इस चाल से आरसीबी को किया पस्त

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं जेसन बेहरेनडॉर्फ है. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को 75 लाख में शामिल किया था, पर किस्मत इतनी खराब थी कि इस खिलाड़ी को एक मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के इस तेज गेंदबाज को ट्रेड कर लिया है.

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बहुत बड़ा सस्पेंस बनी हुई है. एक तरफ जोफ्रा आर्चर को लेकर सस्पेंस है. वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं. यही वजह है कि मुंबई ने यह चाल चली है.

पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं जेसन बेहरेनडॉर्फ

पिछले साल मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. यही वजह है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई की टीम उस पुराने सपने को फिर से दोहराना नहीं चाहेगी. जिस खिलाड़ी को मुंबई ने आरसीबी से ट्रेंड किया है, वह दोनों तरफ गेंद को स्विंग करने के लिए मशहूर माने जाते हैं और शानदार बात तो यह है कि यह खिलाड़ी साल 2018 और 2019 में मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे जिनपर एक बार फिर से फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है.

ALSO READ: वीरेंद्र सहवाग ने भारत सरकार पर कसा तंज, कहा अगर लियोनल मेसी ने भारत के लिए जीता होता फीफा विश्व कप तो क्या होता

शानदार है जेसन बेहरेनडॉर्फ का रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को आरसीबी के साथ ट्रेड किया है, उन्होंने अभी तक 106 टी-20 मैच में 119 विकेट हासिल किए हैं. इस खिलाड़ी के शामिल होने से मुंबई की टीम की गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह से मजबूत नजर आ रही है जो आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर कमाल करने के लिए बेताब है.

ALSO READ:भारतीय टीम को मिला वीरेंद्र सहवाग जैसा दूसरा धाकड़ ओपनर, केएल राहुल की जल्द हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी