IPL AUCTION 2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ( IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी जोर पर है। आईपीएल की सभी फ्रैचाइजी अपने रिटेन और रिलीज खिलाडयों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। सभी फ्रैचाइजी अब खिलाडियों के प्रदर्शन पर पैनी नज़र बनाए हुई हैं। ताकि मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर दांव लगाया जाएगा, ये साफ रहे।

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। ऑक्शन में शामिल होने वाले 991 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इन खिलाड़ियों पर दांव नहीं लगेगा। जानिए क्या है पूरी बात…

IPL 2022 में 991 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

आईपीएस 2023 में फैंचाइजी अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर चुकी है, जिसके बाद अब मिनी ऑक्शन में टीम पूरी करेगी। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों के नाम रजिस्ट्रेशन में शामिल हैं, भारत के बाद इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के हैं। लेकिन हैरानी कि बात ये है कि इन 991 खिलाड़ियों के नाम पर बोली नहीं लगेगी।

आईपीएल 2022 के लिए पिछले साल जब ऑक्शन होना था। तब टोटल 1214 खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में शामिल थे। लेकिन बीसीसीआई की छटनी के बाद 590 खिलाडी लिस्ट में थे,जिन पर बोली लगी थी। अब आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए भी बोर्ड पहले ही छटनी कर लेगा। जिसके बाद इस लिस्ट में मौजूद खिलाड़ियों की गिनती आधी या उससे भी कम हो जाने की उम्मीद है।

Also Read: IND vs BAN: पहले वनडे में मिली हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, अब इस धाकड़ बल्लेबाजी की होगी एंट्री!

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में बिक सकते हैं कुल 89 खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए सभी फैंचाइजी को अपने रिलीज किए खिलाड़ियों की जगह ही टीम में एंट्री दे सकते हैं। सभी टीम के पास खाली स्पॉट में टोटल 89 स्पॉट ही हैं। हालांकि टीम अपने कुछ स्पॉट को भी खाली रख सकती हैं।

ऑक्शन से पहले ही कई खिलाडी छट जाएगे। फिर ऑक्शन में फैंचाइजी कुछ ही खिलाडियों को चुनेगी। जिसमें कुछ स्टार खिलाड़ी भी हैं। इस मिनी ऑक्शन के लिए इस बार 714 भारतीय क्रिकेटर्स ने और 279 विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेश कराया है।

Also Read: IND vs BAN: ‘मुस्तफिजुर ने मुझसे कहा …’, 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाने के बाद मेहदी हसन ने बताया क्या हो रही थी मुस्ताफिजुर से बात