David Warner dc

डेविड वॉर्नर: आज आईपीएल 2023 का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही पृथ्वी शॉ जल्दी ही चलते बने.

इसके बाद एक के बाद एक करके दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिरते रहे, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और उप कप्तान अक्षर पटेल ने आज अर्द्धशतकीय पारी खेली, वहीं मनीष पांडे ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रनों पर आलआउट हो गई.

मुंबई इंडियंस ने अंतिम गेंद पर जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका ईशान किशन के रन आउट के रूप में लगा. ईशान किशन ने 31 रन बनाए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 65 और तिलक वर्मा ने 41 रनों की पारी खेली.

इन तीनो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी पूरी तरह से बिखर गई और एक समय ऐसा लगा मुंबई इंडियंस के हाथ से मैच निकल गया है, लेकिन टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने अंतिम गेंद पर मुंबई को ये मैच जीता दिया, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के नाम इस साल में पहली जीत जुड़ी है.

इस रोमांचक मैच में कई रिकॉर्ड बने तो कई रिकॉर्ड टूटे भी, आइए नजर डालते हैं आज के मैच में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर:

1. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम कुल 33 बार आमने-सामने आई है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 15 बार तो वहीं मुंबई की टीम ने 18 बार मुकाबला जीता है.

2. 2022 के बाद पहली बार MI के स्पिनरों ने एक मैच में चार (या अधिक) विकेट लिए हैं.

3. आईपीएल में 50+ स्कोर से पहले सबसे ज्यादा पारियां
131 आर जडेजा
91 अक्षर पटेल
70 आर अश्विन
60 हरभजन

4. इस सीजन में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आउट हुई है.

 5. अक्षर पटेल ने आईपीएल इतिहास में अपना पहला अर्धशतक जड़ा है.

6. डेविड वॉर्नर ने आज इस सीजन में खेले 4 मुकाबले में  से 3 में अर्धशतक जड़ा है.

7. एनरिक नोर्तें ने टी20 फॉर्मेट में आज अपना 100वां मुकाबला खेला है.

8. डेविड वॉर्नर ने अब तक आईपीएल में कुल 58 अर्धशतक जड़े हैं.

9. अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.

10. डेविड वॉर्नर ने आज आईपीएल में अपने 600 चौके पूरे कर लिए हैं.

11. एक ओपनर (आईपीएल) के लिए 50+ स्कोर के बिना सबसे लंबा क्रम
24 पारियों में रोहित शर्मा (2021-23)- स्ट्रीक आज खत्म हो गई
21 पारियां मयंक अग्रवाल (2011-15)
20 पारी मुरली विजय (2014-16)

12. सूर्यकुमार यादव व्हाइट बॉल क्रिकेट में आखिरी छह पारियां
0(1), 0(1), 0(1), 15(16), 1(2), 0(1)

13. रोहित शर्मा ने आज अपने आईपीएल करियर का 41वां अर्धशतक जड़ा है.

14. टिम डेविड ने टी20 फॉर्मेंट में 3500 रन पूरे कर लिए हैं.

ALSO READ:IPL 2023, DC vs MI: डेविड वॉर्नर की इस एक छोटी सी गलती की वजह से अंतिम गेंद तक चले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को करना पड़ा हार का सामना

Published on April 12, 2023 12:34 am