LUCKNOW SUPER GIANTS

IPL 2023 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही बीसीसीआई को सौंप दी है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो वह मिनी नीलामी में बड़ा दांव खेल सकती हैं। 

लखनऊ की टीम लगाएगी बड़ा दांव

IPL 2023 के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अच्छे खिलाड़ी जैसे एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत और मनीष पांडे को रिलीज कर दिया है। साथ ही टीम ने ऑलराउंडर जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज दुष्मंथ चमिरा को भी रिलीज किया है। 

इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के पर्स में अब 23.35 करोड़ की रकम बची है। लखनऊ की टीम के स्क्वाड में अभी 4 विदेशी खिलाड़ियों की जगह भी खाली है। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। 

मिनी नीलामी में महंगे बिकेंगे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड को साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2022 में टी20 चैंपियन बनाने वाला यह स्टार ऑलराउंडर मिनी ऑक्शन में उतरेगा। ऐसी कोई फ्रेंचाइजी नहीं होगी, जो उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ना चाहेगी।

लेकिन लग रहा है की लखनऊ सबसे ऊंची बोली लगा के स्टोक्स को अपने पाले में करेगी। साल 2021 में बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। वही, IPL 2022 मे बेन स्टोक्स नहीं खेले थे।

आईपीएल में बेन स्टोक्स ने अबतक 43 मुकाबले में 134 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं वहीं इस दौरान उन्होंने 28 विकेट भी चटकाए हैं। 

ALSO READ: चमिका करुणारत्ने ने श्रीलंका को जिताया था एशिया कप अब बोर्ड ने लगाया 3.71 लाख रुपये का जुर्माना और 1 साल का बैन, जानिए वजह

लखनऊ द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम

पर्स में बाकी: 23.35 करोड़

विदेशी स्लॉट बाकी: 4

मौजूदा टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

ALSO READ: IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, पंत का पत्ता काट यह धाकड़ खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान

Published on November 25, 2022 11:22 am