IPL 2022 : 'NO BALL' विवाद में सबसे अलग अंदाज में भिड़े कुलदीप-चहल, दोनों में हुई बच्चों की जैसे लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल
IPL 2022 : 'NO BALL' विवाद में सबसे अलग अंदाज में भिड़े कुलदीप-चहल, दोनों में हुई बच्चों की जैसे लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में बीती रात मैच दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली को राजस्थान के हाथो 15 रन से हर का समाना करना पड़ा। दिल्ली ( DC) और राजस्थान रॉयल्स ( RR) के बीच इस मैच में नो बॉल विवाद काफी चरम पर रहा, कप्तान ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) के अंपायर के इस फैसले के बाद मैदान पर काफी विवाद हुआ।

मैच में मैदान के बाहर से खिलाड़ी और कैप्टन ऋषभ पंत और मैदान का अंदर खिलाड़ी और अंपायर इस बहस से जुड़े हुए थे। इसी के साथ भारतीय टीम की मशहूर स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav) और युजवेंद्र चहल ( Yuzvendra Chahal) के बीच भी अंदाज ( Kul – Cha) में गहमा गहमी हुई। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल है।

कुलचा के बीच बच्चो वाला झगड़ा

युजवेंद्र चहल कुलदीप यादव

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में अंतिम ओवर्स में नो बॉल विवाद काफी ट्रेंडिंग पर रहा। इस विवाद में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी मैदान पर अपने अंदाज़ में भिड़ गए। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम में गेंदबाजी के समय काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। जिसके बाद जब मैदान पर दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच में छिड़ा तब दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। हालांकि ये भिड़त गंभीर से ज्यादा मस्ती मजाक वाली थी। गंभीर समय में युजवेंद्र चहल ने अपने चित परिचित मस्ती भरे अंदाज में कुलदीप यादव को सिर पर धक्का देते हुए आगे भेजा। जिसके बाद ये घटना भी चर्चा का विषय बन गई।

 देखें वीडियो, नो बॉल विवाद के बीच कुलचा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात मैच में नो बॉल विवाद सोशल मीडिया पर बातचीत का कारण बना हुआ है। आईपीएल में तकनीक होने के बाद भी थर्ड अंपायर के दखल न देने को लोग गलत और सही दोनों तराजू में रख रहे है। मैदान कर दोनो टीम के बीच काफी गम्भीर माहौल भी हुआ था। उस पर कप्तान ऋषभ पंत ने अपने खिलाड़ियों को वापस भी बुलाने की कोशिश की। इसी बे वह युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव के साथ मस्ती मजाक में धक्का मुक्की की।

ALSO READ:IPL 2022 RRvsDC Stats: राजस्थान की रोमांचक जीत के साथ मैच में बने कुल 9 बड़े रिकॉर्ड्स, जोस बटलर ने रचा इतिहास

दरअसल, दिल्ली को अंतिम ओवर्स में 36 रन की तरकार थी। रोवमैन पॉवेल ने मेकॉय की शुरुआती दोनो गेंद पर छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद जोकि यॉर्कर डालने की कोशिश में फूल टॉस पड़ गई। जिसपर भी खिलाड़ी ने छक्का लगा दिया। लेकिन दिल्ली के खेमे की तरफ से नो बॉल की मांग उठने लगी। जिसके बाद कैप्टन ऋषभ पंत इस पर अपना आपा खोते नजर आए। दिल्ली को मैच 15 रन से गवाना पड़ा। मैच प्रेजेंटेशन में भी ऋषभ पंत इस बटवा नाखुश नजर आए।

ALSO READ:IPL 2022 DCvsRR: नो बाल विवाद ही नहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों में भी हुआ विवाद, शार्दुल ठाकुर भड़के तो पंत ने भी दिया रिएक्शन

Published on April 23, 2022 12:27 pm