IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 से पहले 14 संस्करण आयोजित हो चुके हैं। 14 संस्करण में अभी तक कई विकेटकीपर ने अपना नाम बनाया है। इन 14 संस्करण में कई खिलाड़ियों ने एक खिलाड़ी और कई भूमिकाएं निभाई हैं। जैसे की एक विकेटकीपर खिलाड़ी द्वारा रन बनाए जाना। विकेटकीपिंग के साथ साथ काफी तेजी के साथ रन भी बनाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल टॉप तीन में भी नही हैं।

इस विकेटकीपर के पास है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

dhoni

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जिन्हे विश्व के सभी विकेटकीपर खिलाड़ियों में श्रेष्ठ में से एक माना जाता हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर 4628 रन दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग लीग की शुरुआती सीजन यानी 2008 से आईपीएल से जुड़े हुए है। एक कप्तान, खिलाड़ी, विकेटकीपर और मेंटर की तहत उन्होंने टीम को लीड किया है। साथ ही चार बार अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स को IPL खिताब जितवाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने 40 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 4628 रन बनाए हैं।

Dinesh-Karthik-3

इस लिस्ट में दूसरा नाम इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेलने वाले विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के नाम पर है। दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दिनेश कार्तिक ने 26 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट के साथ 3763 रन एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर बनाए हैं। इसी के बाद रोबिन उथप्पा जोकि इस वर्ष IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते नजर आयेंगे। उन्होंने 29 की औसत और 134 के स्ट्राइक रेट से 3011 रन बनाए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: इन 4 खिलाड़ियों के PUNJAB KINGS में आने से प्रीति जिंटा बनी ख़िताब की सबसे बड़ी दांवेदार

ऋषभ पंत और केएल राहुल का ये स्थान है इस लिस्ट में

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ी केएल राहुल और ऋषभ पंत IPL सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप में नही है। हालांकि टॉप 3 खिलाड़ी IPL की शुरुआत से लीग का हिस्सा है जबकि युवा खिलाड़ी पिछले कुछ वर्षो में टीम से जुड़े है। केएल राहुल ने चौथे नंबर पर 55 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से 2601 रन एक विकेट कीपर के तौर पर जोड़े हैं। सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल का औसत सबसे ज्यादा है। जबकि ऋषभ पंत ने 37 की औसत कर 149 के स्ट्राइक रेट से 2300 रन एक विकेट कीपर के तौर पर बनाए हैं।

विकेट कीपर बल्लेबाज तौर पर IPL में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी….

4628 रन- महेंद्र सिंह धोनी

3763 रन- दिनेश कार्तिक

3011 रन- राबिन उथप्पा

2601 रन- केएल राहुल

2583 रन- पार्थिव पटेल

2300 रन- ऋषभ पंत

2107 रन- क्विंटन डिकाक

ALSO READ:ICC WWC POINT TABLE: साउथ अफ्रीका की लगातार जीत से भारत को पॉइंट टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, देखें पॉइंट टेबल

Published on March 17, 2022 11:20 pm