SRH
SRH

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Haidrabad) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titnas) के बीच मैच हुआ। जिसमें हैदराबाद ने गुजरात को लीग की पहली हार का स्वाद चखाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ये जीत 8 विकेट के बड़े अंतर के साथ थी। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब एक बुरी खबर आई है। जिसके मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर ( Washington sundar) जोकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी चोट गंभीर है और वो लगभग एक से दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

हेड कोच टॉम मूडी में कहा उनके चोट लगी है, वो एक से दो हफ्ते के लिए बाहर

टॉम मूडी

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ( Washington sundar) चोटिल हो गए। जीत के बाद हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए, तब उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर ( Washington sundar) के हाथ में चोट लगी है। इसलिए वो करीब एक से दो हफ्ते के लिए चोटिल होकर बाहर हो गए है। उनको निगरानी में रखा जाएगा।

वॉशिंगटन सुंदर ( Washington sundar) की इंजरी के विषय में टीम मूडी ने कहा ” वॉशिंगटन सुंदर के दाहिने हाथ में चोट लगी है। हम दो तीन दिन उनको निगरानी में रखेगे। हम उम्मीद कर रहें हैं कि ये टीम के लिए बड़ा झटका न हो, लेकिन वो एक दो हफ्ते में ठीक हो सकते है”।

वॉशिंगटन सुंदर की चोट कर सकती है परेशान

WASHINGTON SUNDAR SRH
WASHINGTON SUNDAR SRH

वॉशिंगटन सुंदर लीग में काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी के साथ साथ वो निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी योगदान दे रहें हैं। उनके इस ऑल राउंडर प्रदर्शन के बाद से अगर वो लंबे समय तक टीम से बाहर जाते हैं। तब सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान पहुंच सकता है। वो टीम के एक अहम खिलाड़ी है। उनकी इंजरी ठीक होने तक श्रेयस गोपाल या जगदीश सुसिथ को शामिल किया जा सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: उमरान मलिक की गोली रफ़्तार वाली बाउंसर लगने के बाद क्यों बौखलाए कप्तान हार्दिक, बताई वजह

राहुल त्रिपाठी भी हो गए चोटिल

राहुल त्रिपाठी POST PC

वॉशिंगटन सुंदर के साथ साथ मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी को भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान देखा गया। राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए। जिसमें 14वा ओवर राहुल तेवतिया ने किया। उनकी पहली ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी में बेहतरीन छक्का जड़ा। जिसके बाद दूसरी गेंद पर बल्ला चलाने के तुरंत बाद वो जमीन पर लेट गए। हैमस्ट्रिंग के चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद निकोलस पूरन ने उनकी जगह ली।

ALSO READ:IPL 2022 SRHvsGT Stats: मैच में बने कुल 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स, अकेले हार्दिक पांड्या ने लगायी रिकॉर्ड की झड़ी

Published on April 12, 2022 12:04 pm