इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) की फार्म चिंता का कारण बनी हुई है। लेकिन विराट कोहली का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये विडियों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ही खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ( Glen Maxwell) के वेडिंग सेरेमनी का है, जो 27 अप्रैल को ऑर्गनाइज किया गया था। इस वीडियो में विराट कोहली पुष्पा फिल्म के ओ अंटावा गाने पर थिरकते नजर आ रहें हैं। विराट कोहली का टीममेट्स के साथ ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही कुछ लोग खराब फॉर्म के बावजूद ऐसे डांस करने पर विराट कोहली की आलोचना भी कर रहे हैं।
विराट कोहली ने किया गजब का डांस
Virat Kohli & Shabaz Dancing 🕺🥳
Virat Looking So Happy ♥️@imVkohli@RcbianOfficial @RCBTweets#ViratKohli #RCB #Shabazahmed #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/UzX1UKV2Bd— Prajwal (@Prajwal2742) April 27, 2022
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के उन चुने हुए खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। जिनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया जाता है। विराट कोहली का कोरियन गाने गगनम् स्टाइल गाने से क्रिस गेल के साथ डांस आईपीएल में पहले काफी पसंद किया जा चुका है, जिसके बाद अब विराट कोहली को भारतीय टीम के पार्टी किंग्स के नाम से भी जाना जाता है। आईपीएल से ठीक पहले ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमण से भारत में शादी की है, जिसके बाद अब 27 अप्रैल की रात उन्होंने खिलाड़ियों को बायो बबल के बीच वेडिंग की पार्टी भी दी। इस पार्टी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने काफी मस्ती की।
इस पार्टी में विराट कोहली काले रंग के कुर्ते में नजर आए साथ ही शाहबाज अहमद के साथ डांस भी किया। विराट कोहली का पुष्पा फिल्म का ओ अंटावा गाने पर किया गया खिलाड़ियों के साथ डांस सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। खुद विराट कोहली भी इस वीडियो में मैदान की चिंता से दूर अपने पुराने चित परिचित अंदाज में मस्ती करते नजर आए।
विराट कोहली से जल्द है फॉर्म में वापसी की उम्मीद
विराट कोहली ने नवंबर 2019 में अंतिम बार शतक लगाया था, जिसके बाद से उनका बल्ला शांत है। विराट कोहली ने इस दौरान कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं। विराट कोहली हाल ही में अपने गोल्डन डक को लेकर काफी आलोचनाओं का शिकार हुए थे। लेकिन इस वीडियो में विराट कोहली चिंता से दूर मस्ती वाले अंदाज में नजर आ रहें हैं। जोकि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, साथ ही कुछ लोग इसे आलोचना की दृष्टि से भी देख रहें हैं। विराट कोहली के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उम्मीद कर रहें हैं कि विराट कोहली मैदान पर भी अपने उसी पुराने अंदाज में जल्द वापसी कर सकें।
ALSO READ: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिला नया कप्तान, कप्तानी सँभालते ही जो रूट के बारे में कही ये बात
Published on April 28, 2022 8:41 pm