मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) की पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस इस साल IPL में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी IPL 2022 की प्वाइंट टेबल ( IPL 2022 Point Table) में सबसे नीचे है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ( MI) चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 21 मार्च को अपना मैच खेलना है। ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium Navi Mumbai) में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। इस मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन में मुंबई इंडियंस का एक वीडियो ( Mumbai Indians) काफी वायरल  है।

18 सेकंड के वीडियो में देखिए मधुमक्खियों के समूह का अटैक

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस में टीम मैदान कर अभ्यास कर रही थी। इस अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर मधुमक्खियों का बड़ा समूह आ गया जिसके बाद वहां उपस्थित खिलाड़ियों को जमीन पर लेटना पड़ा। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 17 से सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मैदान के ऊपर मधुमक्खियों के समूह को दिखाया और साथ ही खिलाड़ियों को जमीन कर झुके हुए दिखाया है। जिसके बाद इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।

मुंबई इंडियंस के हाथ नहीं लगी एक भी जीत

मुंबई इंडियंस

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल छः मैच खेले हैं। जिसमें फ्रेंचाइजी एक भी मैच जीतकर अपने नाम नहीं कर पाई है। अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल टॉप चार में प्रवेश करना है तब मुंबई इंडियंस को बाकी बचे हुए आठ मैच जीतने होंगे और साथ ही साथ अन्य टीम के समीकरण बिगड़ने के बाद ही टीम प्ले ऑफ तक पहुंच के सकती है। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) की टीम IPL प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे स्तिथ है।

ALSO READ:IPL 2022: PBKS vs DC: ‘ये BCCI ने क्या मजाक बना रखा है’ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को लेकर भड़के फैंस, BCCI को सुनाई खूब खरी-खोटी

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अच्छे मैच की उम्मीद

CSK LOSE

IPL 2022 में अब मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स का भी ये IPL सीजन काफी निराशजनक रहा है। IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स एक मात्र मैच जीतने के बाद प्वाइंट टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर है। जबकि टीम पांच मैच कर चुकी है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को प्ले ऑफ में जाने के लिए आपने बचे हुए आठ मैच में से सात हर कोशिश के साथ जीतने होंगे। हालांकि बाकी टीम के फॉर्म देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि चेन्नई और मुंबई का इस साल आईपीएल प्ले ऑफ मे जाना लगभग मुमकिन नहीं है।

ALSO READ:IPL 2022: ‘मै आज जो भी हूं उसका श्रेय बस ऋषभ पंत को जाता है’ मैन ऑफ द मैच लेते हुए भावुक हुए कुलदीप यादव, इस खिलाड़ी के साथ शेयर किया ट्रॉफी

Published on April 21, 2022 11:23 am