तिलक वर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 33वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच है। मुंबई इंडियंस ( MI) की टीम को टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी की। जिसमें मुंबई इंडियंस टीम ने शुरुआती विकेट के झटको के बाद भी सात विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ( Tilak Varma) ने नाबाद अर्धशतक लगाया है। युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक के बाद उन्होंने इस स्कोर को अच्छा बताया है। जिसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी से जुड़ी बात का जिक्र किया है। जानिए मैच के बाद क्या कहा तिलक वर्मा ने ….

पूरे 20 ओवर खेलना लक्ष्य था : तिलक वर्मा

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस की टीम के पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जल्द ही टीम के विकेट गिरते नजर आए। जिसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ( Tilak Varma) बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। उन्होंने खेल को समझा और उनके अनुरूप अपना बल्ला चलाया।

जिसके बाद दूसरी छोर पर भी कुछ शॉट खेले गए। मुंबई इंडियंस ( MI) की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद लौटे, जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने एक अच्छा टोटल बनाया है। मैच की इस पहली 20 ओवर की पारी के ख़तम होने के बाद तिलक वर्मा ने बातचीत में ड्रेसिंग रूम से आए संदेश के बारे में भी बात की।

तिलक वर्मा ने कहा,

” शुरुआती कुछ ओवर खेलना बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि विकेट में थोड़ी ग्रिप और सिम दिख रही थी। मैच से पहले हमने सोचा था कि यह एक सूखा विकेट है। यहां थोड़ा सा गेंद टिकेगा लेकिन शुरुआत में ये बिलकुल अलग तरह से खेल रहा था। पिच स्पिनरों के लिए ग्रिप रहा था और तेज गेंदबाजों के लिए स्किडिंग कर रहा था। मुकेश चौधरी ने अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए हमारी योजना पूरे 20 ओवर खेलने की थी और यही ड्रेसिंग रूम से कोचों का संदेश भी था। 156 एक अच्छा स्कोर है और अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो हमें जीतना चाहिए। हमारी योजना 145 – 150 रन बनाने की थी। आखिर में कुछ ओस थी, इसलिए अब हमें कुल का बचाव करने के लिए वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए”।

ALSO READ:IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की वो 3 खिलाड़ी जिन्हें रिटेन न करने की खामियाजा भुगत रहे कप्तान जडेजा, नहीं होती इतनी दुर्गति

51 रन की महत्वपूर्ण नाबाद पारी

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से मुश्किल समय में 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली है। उन्होंने इस पारी में टीम की जरूरत के अनुसार खेला है। जिसमें उन्होंने 43 गेंद में 118 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए है। जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। वो नाबाद वापस पवेलियन लौटे, जोकि आगे के इस सीजन और आने वाले समय के लिए तिलक वर्मा का आत्मविश्वास बढ़ाएगा.

ALSO READ:IPL 2022: ‘मेरा बाप तुम लोगो पर बहुत भरोसा किया था’ मुंबई इंडियंस लगतार 7 हार के बाद जमकर ट्रोल हुए अंबानी

Published on April 22, 2022 10:30 am