IPL

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 15वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार हुई है। आईपीएल 2022 से जुड़ी नई टीमों के साथ युवा कप्तान से जुड़ी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वही आईपीएल की सबसे सफल दो टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) का इस साल आईपीएल  में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022

आईपीएल के खिताब के मामले में मुंबई इंडियंस के पास कुल पांच आईपीएल खिताब है तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पास चार पर आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। लेकिन इस आईपीएल सीजन में दोनों ही टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसके बाद अब दोनों टीम की प्ले ऑफ तक पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म है।

मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता IPL 2022 में एक भी मैच

मुंबई इंडियंस

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस टीम ने एक भी मैच अभी तक अपने नाम नही किया है। कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) इस बार अपना कप्तानी का जादू नही दिखा पाए है। मुंबई इंडियंस अब तक कुल 6 मैच खेल चुकी हैं साथ ही सभी मैच में हार का समाना किया है। जिसके बाद टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब न के बराबर हो गई है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे स्थित है। आईपीएल में अब तक टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा सकता है कि टीम प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स भी रेस से लगभग बाहर

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी IPL 2022 से लगभग बाहर होने की कगार पर है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीग अब तक अपने कुल छः मैच में एक ही जीत पाई है। लीग की शुरुआत में ही महेंद्र सिंह धोनी में कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद टीम को आईपीएल 2022 प्वाइंट टेबल पर नीचे से दूसरा स्थान मिला था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का इस बार टॉप चार तीन में पहुंचना लगभग न के बराबर है। टीम की परफॉर्मेंस के बाद कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम टॉप चार में अपनी जगह नही बना पाएगी।

ALSO READ:IPL 2022 Purple Cap: उमरान मलिक के एक ही ओवर में 3 विकेट लेने के बाद ये खिलाड़ी है पर्पल लिस्ट में टॉप पर

दोनों टीम हैं चैंपियन

csk

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैम्पियन टीम हैं। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) ने आईपीएल में पांच बार खिताब अपने नाम किया है। जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स आने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम दर्ज किया हैं। लेकिन दोनो ही टीम इस बार जोकि सभी टीम को टक्कर देती थी। IPL 2022 में प्वाइंट टेबल में एक दूसरे के साथ सबसे नीचे मौजूद है।

ALSO READ:CSK vs GT: जीत रही थी चेन्नई फिर शिवम दुबे के इस चूक से हाथ से फिसली जीत, गुस्सा कण्ट्रोल नहीं कर पाए जडेजा, देखें वीडियो

Published on April 18, 2022 4:49 pm