IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति के लिए जिम्मेदार इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगा गाज, अब नीता अंबानी करेंगी हिसाब, कटेगा पत्ता
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति के लिए जिम्मेदार इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगा गाज, अब नीता अंबानी करेंगी हिसाब, कटेगा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने सभी की अपेक्षाएं तोड़कर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीम है। लेकिन इस सीजन पांच खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस ने पांच मैच भी नहीं जीते हैं। जिसके बाद मुंबई  (Mumbai Indians) की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर इस सीजन को समाप्त करके प्ले ऑफ से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनी थी। टीम के हराने का कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन ना कर पाना है। जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस इस सीजन में खराब प्रदर्शन के आंकलन को देखते हुए इन पांच खिलाड़ियों के टीम में भविष्य पर फैसला ले सकती है।

1- कीरोन पोलार्ड ( Kieron Pollard)

'कायरन पोलार्ड का खत्म हुआ IPL 2022 का सफ़र, अब मौका नहीं देगी मुंबई की फ्रेंचाइजी'

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 11 मैच खेलकर सिर्फ 144 रन बनाए हैं। जिसके बाद अंत के मैच में रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था। साथ ही सीजन के बीच में उन्होंने अपने देश की टीम से भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके उनके इस साल के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वो अगले सीजन शायद टीम की तरफ से खेलते नजर ना आए।

2- ट्रिस्टन स्टब्स ( Tristan Stubbs)

ट्रिस्टन स्टब्स
ट्रिस्टन स्टब्स

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स काफी जाना पहचाना नाम है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए इस साल मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी को टीम से जोड़ना काफी महंगा पड़ा था। टीम ने उन्हें मात्र 20 लाख के बेस प्राइज के साथ ही अपने साथ जोड़ा था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में कोई खास कमाल न कर पाने के कारण अगले साल उनकी जगह कोई और खिलाड़ी टीम में नजर आ सकता है।

3- टाइमल मिल्स ( Tymal Mills)

टाइमल मिल्स
टाइमल मिल्स

इंग्लिश खिलाड़ी टाइमल मिल्स मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में जोड़ना काफी महंगा पड़ा है। उन्होंने पांच मैच में मात्र 4 विकेट ही लिए है। तेज गेंदबाज की गेंदबाजी ने मुंबई  को निराश किया है, जिसके बाद अगले साल के लिए मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है।

ALSO READ:IPL 2023 में अनसोल्ड रहेंगे ये 5 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी! लिस्ट में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान भी

4- जयदेव उनादकट ( Jaydev Unadkat)

जयदेव उनादकट
जयदेव उनादकट

भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट को मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा था। लेकिन खिलाड़ी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। खिलाड़ी को टीम में जगह देने के बाद कई बार बीच में ड्रॉप किया गया। जिसके बाद आईपीएल 2022 में जयदेव उनादकट पांच मैच में छ विकेट लिए है। लेकिन खिलाड़ी की परफॉर्मेस के बाद अगले साल टीम इन्हे रिलीज कर सकती है।

5- बेसिल थंपी ( Basil Thampi)

बेसिल थम्पी

भारतीय गेंदबाज बेसिल थंपी के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं गए थे। बेसिल थंपी को इस सीजन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में जोड़ा, जिसके बाद उन्होंने पूरे सीजन मात्र पांच विकेट लिए है। 2023 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।

ALSO READ:IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने किया कबाड़ा, अगले आईपीएल में नीता अंबानी नहीं करेंगी माफ

Published on June 3, 2022 9:39 pm