ipl 2

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले इस टूर्नामेंट की 10 टीमों ने 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है और इस बार लखनऊ और अहमदाबाद 2 नई टीमें लीग से जुड़ी हैं, जहां लखनऊ ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है, जबकि अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी है। IPL मेगा ऑक्शन में 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

Umesh Yadav

umesh

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव टेस्ट टीम के रेगुलर मेंबर हैं। उन्होंने IPL में कुल 121 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 119 विकेट हासिल की है। साल 2018 में उमेश यादव आरसीबी से खेले थे और शानदार गेंदबाजी की थी। उस सीजन उन्होंने 18 मैचों में 20 विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म खराब हो गई। फिर 2021 में उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स से खेले लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया और फिर अब नए सीजन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब उन्होंने आगामी IPL में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। उनके IPL प्रदर्शन को देखते हुए शायद वह अनसोल्ड रह सकते हैं। 

Dinesh Karthik

Dinesh-Karthik-3

दिनेश कार्तिक का पिछले कुछ वर्षो में IPL प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है। दिनेश कार्तिक की फॉर्म में गिरावट आने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें इस साल IPL 2022 के लिए रिलीज कर दिया है। उन्होंने IPL के पिछले सीजन में साधारण प्रदर्शन किया और 17 मैचों में 22.30 की औसत से 223 रन बनाए थे। फिर अब उन्होंने आगामी सीजन के लिए 2 करोड़ बेस प्राइस रखा हुआ है। उनकी गिरी हुई फॉर्म को देखते हुए इस बार दिनेश कार्तिक को कोई खरीददार मिलेगा या नहीं यह कहना मुश्किल है।

ALSO READ: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, लंबे समय बाद दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी!

Suresh Raina

raina

सालों से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे सुरेश रैना को इस साल इस टीम ने रिलीज कर दिया है। वजह रही कि उनका प्रदर्शन अब पहले जैसा नहीं रहा है। सुरेश रैना ने 205 मुकाबलों में 5528 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन हालिया फॉर्म और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें सीएसके ने टीम में नही बनाए रखा। पिछले IPL सीजन में वो 12 मैचों में सिर्फ 160 रन ही बना पाए थे। इस आगामी IPL मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। अब उनकी गिर चुकी फॉर्म और बढ़ती उम्र के चक्कर में शायद ही कोई टीम उन पर पैसा खर्चना चाहेगी।

ALSO READ: IND vs WI: ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के ड्रॉप होने पर भड़के फैंस, ऋषि धवन को जगह ना मिलने से चयनकर्ताओं को लगाई फटकार

Published on January 27, 2022 8:02 am