IPL के 15वें सीजन में 2 नई टीमों के जुड़ने के बाद अब इस टूर्नामेंट का रोमांच और ज्यादा बढ़ने जा रहा है। IPL 2022 से पहले फरवरी में मेगा ऑक्शन होना है, जिसके लिए लगभग सारी तैयारी कर ली गयी है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होना है। 

भारत के सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के लिए रिटेन नहीं किया है। साथ ही इसके अलावा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी दिल्ली ने रिटेन नहीं किया है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि दिल्ली का इन दो खिलाड़ियों को रिटेन न करना काफी भारी पड़ सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स को होगा बड़ा नुकसान

robin

दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिच नोर्त्जे को रिटेन किया है। उथप्पा का कहना है कि Shikhar Dhawan और कगिसो रबाडा को रिटेन नहीं करके दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी गलती कर दी है। Shikhar Dhawan ने पिछले सीजन के 16 मैचों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.20 और स्ट्राइक रेट 125 का रहा था। उन्होंने कहा,

“शिखर ने निश्चित रूप से दिल्ली के लिए असाधारण रूप से अच्छा काम किया है। उन्हें रिटेन नहीं करना बड़ी गलती थी। दिल्ली को उन्हें बरकरार रखना चाहिए था। मैं इस बात से भी हैरान हूं कि उन्होंने कगिसो रबाडा जैसे बेहतरीन गेंदबाज को जाने दिया। मेरे शब्दों को लिख लें, इससे उन्हें बड़ा नुकसान होने वाला है।”

ALSO READ:IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान होते ही ख़त्म हुआ इस युवा खिलाड़ी का करियर, रोहित शर्मा से ज्यादा है विस्फोटक

रोबिन उथप्पा ने आगे बताया कि,

“मैं हैरान हूं कि दिल्ली ने इन शीर्ष अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल खिलाड़ियों को जाने देने का फैसला किया। अगर उनके पास रबाडा और नोर्त्जे दोनों होते तो सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण होती। इसके बाद उन्हें नीलामी में कुछ भारतीय गेंदबाजों को खरीदने में आसानी होती। हम जानते हैं कि पृथ्वी शॉ और Shikhar Dhawan कितने खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने उस जोड़ी में से एक को जाने दिया। यह वास्तव में काफी आश्चर्यजनक है।”

नही मिलेगा Shikhar Dhawan और रबाडा का रिप्लेसमेंट

rabada-dhawan

दिल्ली ने IPL में पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और यह इन दोनो खिलाड़ियों के योगदान के बगैर नहीं हो सकता था। दिल्ली कैपिटल्स पिछले तीन सीजन में लगातार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। यहां तक की 2020 में दिल्ली फाइनल में भी पहुंची थी। 

ALSO READ: IND vs WI: Virat Kohli का पसंदीदा था ये खिलाड़ी Rohit Sharma ने कप्तान बनते ही काटा Team India से पत्ता

IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली के पास नीलामी में अपने पर्स में 47.5 करोड़ रुपये हैं। अब ऐसे में उन्हें कगिसो रबाडा और Shikhar Dhawan जैसे दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट मिलना बहुत ही मुश्किल नज़र आ रहा है।