virat kohli & shardul

IPL 2022 मेगा ऑक्शन की तैयारी जोरों से चल रही है। 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। इस मेगा ऑक्शन का सभी IPL प्रेमी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। IPL का अगला सीजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 74 मुकाबले खेले जाएंगे। IPL में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें जुड़ेंगी। इसके अलावा अधिकतर टीमें नए कप्तान और नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी। 

इसी बीच साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर Shardul Thakur और स्पिनर युजवेंद्र चहल बात करते दिख रहे हैं। इसमें चहल, राहुल और Shardul Thakur मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

Shardul Thakur का केएल राहुल से मजाकिया सवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket bloggers (@_cricblog_)

ये तीनों प्लेयर किसी होटल में हैं और इस दौरान Shardul Thakur पहले केएल राहुल से पूछते हैं कि IPL में आप लोगों का बजट कितना है मेरे लिए? इस पर राहुल बोलते हैं- बेस प्राइस। तभी युजवेंद्र चहल बीच में बोल उठते हैं कि भगवान के लिए बजट नहीं होता ब्रो। यहां चहल भगवान शार्दुल को कह रहे हैं, क्योंकि वे ‘लॉर्ड शार्दुल’ नाम से फेमस हैं। 

ALSO READ: IPL 2022: आईपीएल में MS Dhoni से भी ज्यादा पैसे कमाता है ये युवा विकेटकीपर, माही ने ही कराया था डेब्यू

लखनऊ ने राहुल को किया 17 करोड़ में साइन

Shardul-Thakur

लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में अपने टीम में शामिल किया है। राहुल के अलावा मार्कस स्टोयनिस और रवि बिश्नोई भी लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं। IPL 2022 के लिए लखनऊ ने उन्हें टीम का कप्तान बनाया है। वे आईपीएल के अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। 

साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने शार्दुल ठाकुर को रिटेन नहीं किया है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम के साथ वह कई बार कमाल कर चुके हैं, लेकिन अब उनका ऑक्शन में जाना तय है। ऐसे में देखना होगा कि क्या चेन्नई फिर उन्हें अपनी टीम में लाती है, या कोई और टीम उन्हें अपने साथ जोड़ती है। 

ALSO READ: IPL 2022: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, आईपीएल नीलामी में रह सकते हैं अन्सोल्ड

Published on January 27, 2022 10:10 am