सैम करन CSK

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) के सीजन में कई विदेशी खिलाड़ियों आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले तो कुछ में मेगा ऑक्शन के बाद अपना नाम इस सीजन से वापस ले लिया है। इसी में एक नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने भी अपना नाम IPL 2022 से बाहर रखा है।

अब इस खिलाड़ी में IPL से अपना नाम बाहर रखने की वजह बताई है। अपने एक इंटरव्यू आईपीएल को लेकर कहा है कि घर पर रहकर आईपीएल देखना निराशाजनक है। जानिए और क्या कहा इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने और क्या है आईपीएल 2022 न खेलने का कारण ….

इस कारण नहीं हैं IPL 2022 का हिस्सा सैम करन

Sam Curran IPL 2021
Sam Curran IPL 2021

इंग्लिश खिलाड़ी ऑल राउंडर सैम करेन (Sam Curran) में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 सीजन से अपना नाम वापस ले किया था। कई विदेशी खिलाड़ी की तरह ही सैम करेन (Sam Curran) को भी बायो बबल को इसका कारण माना जा रहा था। लेकिन अब सैम करेन (Sam Curran) ने एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बताया है कि वो इस समय अपने कैरियर की सबसे गंभीर चोट से उभर रहे हैं। उनकी पीठ में इंजरी हुई है, जिसके लिए आईपीएल खेलना जल्दबाजी होगी। इसलिए उन्होंने इस साल आईपीएल से दूरी बनाना उचित समझा हैं। उन्होंने बताया कि ये उनके कैरियर की अब तक की सबसे बड़ी चोट है।

ALSO READ:IPL 2022: केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद फाफ डू प्लेसिस को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

IPL घर से देखना निराशजनक है

Sam Curran MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सैम करेन ( Sam Curren) इस बार आईपीएल का हिस्सा नही है। स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि घर से बैठकर आईपीएल देखना बहुत निराशजनक है। वो ना खेलने के लिए काफी निराश भी है। उन्होंने कहा कि वो मेगा ऑक्शन का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन अब जब पीछे मुड़कर देखते है तब ये काफी जल्दबाजी हो जाती। इसलिए उन्होंने आईपीएल 2022 से बाहर रहना सही समझा है। बता दें, 23 साल के युवा खिलाड़ी सैम करेन पिछले साल अक्‍टूबर के दूसरे आईपीएल चरण में पीठ के निचले हिस्‍से में स्‍ट्रेस फ्रैक्‍चर के चलते इंजर्ड जो गए थे।

टी20 विश्व कप तक वापस होना चाहते हैं

Sam-Curran-and-MS-Dhoni

सैम करेन ( Sam Curren) ने आगे अपनी बातचीत में कहा कि वो अब आगामी अगले हफ्ते की एजबेस्टन में वारविकशर के खिलाफ सरे के काउंटी चैम्पियनशिप के टूर्नामेंट से शुरुआती मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहते हैं। साथ ही जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बन सकें। इसी के साथ ही आगमी टी20 विश्व। कप जोकि अक्टूबर में आयोजित होगा, उनका हिस्सा बनना चाहते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: टीम इंडिया से बाहर करने के बाद भी नही सुधरा ये खिलाड़ी, KKR की डुबोई नैया, ख़त्म हो सकता है IPL करियर

Published on March 31, 2022 5:10 pm